इंडिया
Trending

Arvind Kejrival : BJP-LG पर केजरीवाल का निशाना, बोले – दुनिया में कुछ भी नहीं परमानेंट, हम भी बना सकते हैं केंद्र में सरकार

सीएम केजरीवाल ने एलजी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, केंद्र की बीजेपी सरकार के इशारे पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए ये सब किया जा रहा है।

New Delhi : दिल्ली के सीएम अरविंद्र केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और एलजी के बीच तकरार कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दोनों ही एक- दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अब इसी कड़ी में सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि, एलजी चुनी हुई सरकार के कामकाज में बाधा डाल रही है। जिसकी बजह से दिल्ली की जनता की भलाई के लिए होने वाले कामों में बाधा आ रही है।

CM Kejriwal का LG पर आरोप

सीएम केजरीवाल ने एलजी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, केंद्र की बीजेपी सरकार के इशारे पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए ये सब किया जा रहा है। केजरीवाल ने आगे कहा कि, वे राजनीति करने नहीं आए हैं और हर मामले में इस प्रकार की राजनीति होनी भी नहीं चाहिए। हमारे लिए जनतंत्र, संविधान और कानून सर्वोपरि हैं।

आज मैं LG से हुई चर्चा पर विस्तार से बात करूंगा

सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि, बीजेपी के साथी अभी सदन में नहीं हैं, ये गंभीर विषय हैं। जिस पर पूरे देश में चर्चा हो रही है कि, किसी भी राज्य में लोगों के द्वारा चुनी हुई सरकार की चलनी चाहिए? या किसी एक व्यक्ति विशेष की। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, इसके लिए मैं राज्यपाल से मिला और जो बात मेरी राज्यपाल से हुई उसके बारे में आज मैं इस सदन के सामने विस्तार से रखूंगा।

LG को दिल्ली की जनता का सम्मान करना चाहिए

सीएम केजरीवाल ने कहा कि, LG को भी कानून और दिल्ली की जनता द्वारा चुनी गई विधानसभा का सम्मान करना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि, समय बड़ा बलवान है, संसार में कुछ भी स्थाई नहीं होता है। अगर कोई ये सोचता है कि वह हमेशा सत्ता में रहेगा, तो ऐसा नहीं होने वाला है। आज हम दिल्ली में सत्ता में हैं और भाजपा केंद्र में सत्ता में है। कल ऐसा हो सकता है कि हम केंद्र में सत्ता में चले जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button