इंडिया
Trending

Election Dates : चुनाव आयोग आज कर सकता है त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के चुनाव की तारीखों का ऐलान

2024 आम चुनाव के पहले उत्तरपूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड समेत कुल 9 राज्यों में चुनाव होंगे। आज इलेक्शन कमीशन (Election Commission ) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही ये तय होगा कि सबसे पहले उत्तर पूर्वी राज्यों में चुनाव कराए जाएंगे।

Election Dates : इस साल उत्तर पूर्व के 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव (assembly elections) होने हैं। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) आज दोपहर 2 बजे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा चुनाओं के तारीखों की घोषणा कर सकता है। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का शासन है, जबकि मेघालय और नागालैंड में भाजपा सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का 5 साल का कार्यकाल 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च को समाप्त होने वाला है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार (Rajiv Kumar) की अध्यक्षता वाली एक टीम ने 3 पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा करने के बाद पिछले हफ्ते कई बैठकें कीं। ये बैठकें तीन राज्यों के राजनीतिक दलों, सिविल अधिकारियों और केंद्रीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ आयोजित की गईं थीं।

कुल 9 राज्यों में चुनाव होंगे

2024 आम चुनाव के पहले उत्तरपूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड समेत कुल 9 राज्यों में चुनाव होंगे। आज इलेक्शन कमीशन (Election Commission ) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही ये तय होगा कि सबसे पहले उत्तर पूर्वी राज्यों में चुनाव कराए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल या मई में कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। बता दें कि 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर, 2023 को समाप्त हो रहा है, जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के लिए जनवरी 2024 में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है।

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति अच्छी

उत्तर पूर्व के एक और राज्य नागालैंड में भी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की राजनीतिक हालात कुछ ठीक नहीं है। यहां 15.3 फीसदी वोट शेयर के साथ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के पास 60 में से 12 विधानसभा सीटें ही हैं। हालांकि, त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति अच्छी है। यहां 2 लोकसभा सीटें हैं और बीजेपी के पास दोनों है। वहीं विधानसभा में भी बीजेपी के पास बहुमत है। 60 में से 36 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button