इंडिया
Trending

Manpreet Badal : मनप्रीत बादल ने कांग्रेस का हाथ छोड़, थामा बीजेपी का दामन

पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता मनप्रीत सिंह बादल (Manpreet Badal ) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

पंजाब – पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता मनप्रीत सिंह बादल (Manpreet Badal ) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि, मनप्रीत सिंह (Manpreet Badal ) ने पार्टी के अंदर गुटबाजी को अपने इस्तीफा का कारण बताया है। इससे अलावा उन्होंने पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी के लिए हाईकमान को जिम्मेदार बताया है।

मनप्रीत सिंह ने थामा बीजेपी का दामन

मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। मनप्रीत सिंह को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भगवा पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, मनप्रीत सिंह बादल के आने के बाद पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी।

मेरी एक शेर से मुलाकात हुई – Manpreet Badal

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि, मुझे राजनीति में लगभग 30 बर्ष हो गए हैं। 30 सालों में बहुत कम ही ऐसे अवसर मिले हैं जब किसी शेर से मुलाकात हुई। कुछ दिन पहले मेरी एक शेर से मुलाकात हुई, जो भारत के गृहमंत्री हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जब मैं अमित शाह से मिला तो उन्होंने मुझ से कहा कि, पंजाब ने 400 से ज्यादा हमले झेले हैं। हम पंजाब को संवारेंगे और इसका वकार वापस दिलाएंगे।

मनप्रीत ने राहुल गांधी को लिखा पत्र

राहुल गांधी को संबोधित एक पत्र में, मनप्रीत बादल ने लिखा है कि, दिल्ली में पुरुषों की एक मंडली पंजाब में मामलों को चला रही है और इससे केवल गुटबाजी बढ़ी है। जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी ने अपने मामलों का संचालन किया है और निर्णय लिया है, खासकर पंजाब के संबंध में, वो निराशाजनक रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button