Pathaan Movie Review: सिनेमाघरों में पठान का जादू, बढ़ाए गए 300 शोज
सिनेमाघरों के बाहर शाहरुख खान के फैंस फिल्म की रिलीज का जश्न मना रहे हैं। किंग खान का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है।
Pathaan Movie Review: सुपरस्टार शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म ‘पठान’ आज यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘पठान’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो खत्म हो चुका है। पहला शो देखने के बाद दर्शक फिल्म को ब्लॉकबस्टर (Pathaan Movie Review) बता रहे हैं। फिल्म को भारी विरोध के बीच रिलीज किया गया है।’पठान’ दर्शको का दिल जीतने के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों का दिल जीतने में भी कामयाब रही है। तरण आदर्श और सुमीत कडेल जैसे समीक्षकों ने फिल्म को इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर (Pathaan Movie Review) बताया दिया है। वहीं सिनेमाघरों से निकले लोगों के चेहरे की मुस्कान फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के संकेत दे रही है।
Pathan की रिलीज का जश्न मना रहे हैं फैंस
यशराज फिल्म्स बैनर तले बनी फिल्म ‘पठान’ का सुरुर फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है। सिनेमाघरों के बाहर शाहरुख खान के फैंस फिल्म की रिलीज का जश्न मना रहे हैं। किंग खान का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है।
इन देशों में भी देख सकते हैं ‘पठान’
शाह रुख खान ,दीपिका पादुकोण, आशुतोष राणा, डिंपल कपाड़िया, जॉन अब्रहाम स्टारर फिल्म ‘पठान’ भारत में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी रिलीज की गई है। जिसकी जानकारी यश राज फिल्म्स ने खुद ट्वीट करके दी है।
थिएटर में लगे शाहरुख के लिए नारे
सिनेमाघरों में किंग खान पर उनके फैंस प्यार लुटाते दिखे। सिनेमाघरों में शाहरुख के फैंस ने ‘We Love You Shah Rukh’ (हम आपसे प्यार करते हैं शाहरुख) के नारे लगे हैं। इस दौरान पठान के जिस गाने पर विवाद हुआ था उस पर ही दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया।बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर खूब हंगामा हुआ था, जो अभी तक जारी है पर थिएटर्स में फैंस गाने का लुत्फ लेते दिखाई दिए हैं।
Pathaan Review: हाउसफुल ‘पठान’ के शो, ट्विटर पर हो रही जमकर तारीफ
किंग खान ने 4 साल बाद फिल्म ‘पठान’ से स्क्रिन पर कमबैक किया है।सुबह से ही दर्शक शाहरुख खान की ये फिल्म देखने थिएटर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स थिएटर की बिग स्क्रीन की तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। ये भी पढ़े- Boycott Bollywood: बॉयकाट बॉलीवुड पर अक्षय कुमार का रिएक्शन कहा- अगर PM के कहने से चीज़ें बदलती हैं तो इंडस्ट्री के लिए अच्छा है