इंडिया
Trending

CM YOGI : सीएम योगी ने सनातन को भारत का राष्ट्रीय धर्म बताया

‘सनातन’ धर्म देश का राष्ट्रीय धर्म है। सीएम योगी (CM YOGI) ने आगे कहा कि, जरुरत है कि हम व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर एकजुट हों, जिससे देश सुरक्षित हो।

CM YOGI : सीएम योगी ने सनातन को भारत का राष्ट्रीय धर्म बताया सीएम योगी आदित्यनाथ (CM YOGI) ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘सनातन’ धर्म देश का राष्ट्रीय धर्म है। सीएम योगी (CM YOGI) ने आगे कहा कि, जरुरत है कि हम व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर एकजुट हों, जिससे देश सुरक्षित हो। आपको बता दें कि, यूपी के सीएम योगी राजस्थान के जालोर के भीनमाल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के सिए पहुंचे थे।

CM YOGI ने कहा – सनातन धर्म देश का राष्ट्रीय धर्म है

आपको बता दें कि, यहां पहुंचने के बाद सीएम योगी ने नीलकंठ महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए। दर्शन के बाद सीएम योगी ने धार्मिक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, सनातन धर्म देश का राष्ट्रीय धर्म है। अगर हम जातिगत व्यवस्था और व्यक्ति स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं तो देश सुरक्षित होता है। सीएम योगी ने आगे यह भी कहा कि, अगर किसी कालखंड में हमारे धर्म स्थलों को अपवित्र किया गया है तो उसके पुनर्निर्माण का अभियान चले। इस अभियान का क्रम आज आप देख रहे होंगे।

पीएम मोदी की वजह से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है

सीएम योगी ने कहा कि, 500 वर्षों के बाद पीएम मोदी की वजह से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि, आप सभी लोगों ने भगवान राम मंदिर के निर्माण में सहयोग दिया। आज आप सभी की भावनाओं के अनुसार ही भारत का राष्ट्रीय मंदिर ‘राम मंदिर’ के रूप में निर्माण हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि, देश में अभी अमृत काल चल रहा है और राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। Read more-Mehbooba Mufti : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा से शुरू हुई, महबूबा मुफ्ती हुई शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button