इंडिया
Trending

Khelo India Youth Games 2023: पहली बार एमपी में आयोजित होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स, इन शहरों में खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जलवा

इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन होने जा रहा है। इस खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 27 प्रकार के खेलों में खिलाड़ी अपने हुनर का जलवा दिखाएंगें।

Khelo India Youth Games 2023: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 (Khelo India Youth Games 2023) में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। आपको बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 की शुरूआत 30 जनवरी को भोपाल (Bhopal) में होने वाली है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बात करें तो यहां पर पिछले कई महीनों से कुछ न कुछ हो रहा है। एमपी में बड़े- बड़े आयोजन हो चुके हैं। चाहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो या जी-20 समूह की थिंक-20 मीटिंग या फिर प्रवासी भारतीय सम्मेलन(Pravasi Bhartiya Sammelan)। एमपी के लिए ये कुछ दिन बहुत ही शानदार रह हैं।

इसी सिलसिले को बरकरार रखते हुए यहां परखेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन होने जा रहा है। इस खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 27 प्रकार के खेलों में खिलाड़ी अपने हुनर का जलवा दिखाएंगें। इससे पहले यूथ गेम्स का आयोजन दिल्ली, पुणे (महाराष्ट्र), गोवाहाटी (असम), एवं पंचकुला (हरियाणा) में किया जा चुका है.

खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2023 की शुरूआत राजधानी भोपाल के टीटीनगर स्टेडियम से होगी। भोपाल में कुल 9 तरह के खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा इंदौर में 6 , ग्वालियर में 4 जबलपुर में 4 , उज्जैन और मंडला में 2 बालाघाट और खरगोन में 1 – 1 खेलों का आयोजन किया जाएगा।

इन शहरों में होगा खेलों का आयोजन और ये होंगे खेल

  • ये यूथ गेम्स एमपी के अलावा दिल्ली में भी खेला जाएगा। इसमें MP के 470 प्लेयर 27 खेलों में अपना हुनर दिखाएंगे।
  • राजधानी भोपाल में एथलेटिक्स , कुश्ती , बाक्सिंग, शूटिंग , कायाकिंग- केनोयिंग, वॅालीबॅाल , रोइंग , जूडो, स्वीमिंग।
  • ग्वालियर में बैडमिंटन , हॅाकी , जिम्नास्टिक , कलारीपयटू।
  • इंदौर में बास्केटबॅाल , वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस , कबड्डी, पुरूष फुटबॅाल, टेनिस ।
  • जबलपुर में तीरंदाजी , खो- खो , तलवारबाजी , रोड – साइक्लिंग।
  • बालाघाट में महिला फुटबाल।
  • मंडला में थांग- ता , गतका।
  • उज्जैन में योगासन , मलखंब।
  • महेश्वर में सलालम।
  • दिल्ली में ट्रैक साइक्लिंग ।

थीम

इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 की इस बार थीम है हिंदुस्‍तान का दिल धड़का दो…’ है। जिसे मशहूर सिंगर शान ने अपनी आवाज दी है। वहीं बता दें कि 30 जनवरी से होने वाले इस खेल का समापन 11 फरवरी को होगा। इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली और पदक जीतने वाली टीमों को कोचिंग के लिए 5 लाख रूपए सालाना दिए जाएंगे।

ये भी पढ़े- Mehbooba Mufti : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा से शुरू हुई, महबूबा मुफ्ती हुई शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button