राज्य

Rajasthan में अगले 48 घंटे में होने वाला है ऐसा कुछ देखे यहाँ

Rajasthan राजस्थान में हर दिन अलग-अलग मौसम का मिजाज देखने को मिल रहा है। कभी धूप में झुलसाने वाली गर्मी तो कभी कोहरे और ठंड का असर दिखाई दे रहा है। मंगलवार और बुधवार को बढ़ा सर्दी का मौसम गुरुवार को फिर थम जाएगा। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ राज्य पर सक्रिय रहेगा। जिससे अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

कई जगहों पर पारा फिर 5 डिग्री के करीब पहुंच गया।
बुधवार को कई जिलों में सर्दी का असर देखा गया। न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब पहुंच गया।Rajasthan राजस्थान शेखावाटी के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं चूरू में 5.4 डिग्री और हनुमानगढ़ में 5.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

स सिस्टम के गुजरने के बाद एक बार फिर 11-12 फरवरी तक उत्तरी हवा चलेगी और न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।Rajasthan राजस्थान 9-10 फरवरी को जैसलमेर, बीकानेर और पश्चिमी राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों में अपेक्षाकृत तेज दक्षिण-पश्चिम हवा चलने की संभावना है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़े :Rajasthan में हाड़ जमा देने वाली ठंड अपने पीक पर, मौसम विभाग ने शीतलहर का किया अलर्ट जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button