जयपुर में आप की ‘तिरंगा यात्रा ‘में दिग्गज़ों के बीच छाए रहे ‘मांडिया,नीम का थाना में युवाओं के बीच बनाई अलग पहचान
दिल्ली और पंजाब में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के साथ ही हिमाचल और गुजरात में भी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने मतदाताओं के दिलों और दिमाग में छाप छोड़ी है। आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस अब एक और बड़े राज्य राजस्थान पर है। राजस्थान की राजनीति में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और मजबूत विपक्ष के रूप में जमीं हुई भारतीय जनता पार्टी को इस बार केजरीवाल टक्कर देते नजर आ रहे हैं।
वैसे आमतौर पर राजस्थान में सत्ता की लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के इर्द-गिर्द ही रही है। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) इन दोनों ही पार्टियों के किले में सेंध लगाने को पूरी तरह तैयार है, जैसे पंजाब में आप ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल जैसे बड़े राजनीतिक दलों का क्लीन स्वीप कर दिया ठीक उसी तरह का दांव अब केजरीवाल राजस्थान में चलने वाले है। जयपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में पार्टी अपना प्रभुत्व दिखा चुकी है।
पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान की जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों को राज्य को लूटने वाली पार्टी करार दिया। अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से राज्य को लूटने का काम किया है। इनकी आपस में सेटिंग है। पांच साल तुम और पांच साल हम।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान में दोनों ही पार्टियों के अंदर सीएम की कुर्सी को लेकर आपसी खींचतान दिखाई दे रही है। शायद यही वजह है कि राज्य के लोगों को अब आम आदमी पार्टी (आप) के रूप में ईमानदार सरकार लानी होगी, तभी राज्य का हर क्षेत्र में विकास संभव है। आप की तिरंगा यात्रा में जहां दिल्ली के सीएम और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित कई बड़े दिग्गज़ शामिल रहे।
6 साल पहले कांग्रेस से नाता तोड़ा
दिग्गज़ों के बीच सीकर जिले के विधानसभा क्षेत्र नीम का थाना से कांग्रेस पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व उप-प्रधान रह चुके और राजनीति में पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे महेंद्र मांडिया भी छाए रहे। आम आदमी पार्टी ने उन्हें सीकर के नीम का थाना विधानसभा क्षेत्र की कमान सौंपी है। आने वाले चुनावों में मांडिया आप के टिकट पर नीम का थाना से विधानसभा चुनाव लड़ते दिखाई देंगे। मांडिया ने पार्टी के पद्चिन्हों पर चलते हुए तिरंगा यात्रा में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों को आड़े हाथों लिया। मांडिया भी कांग्रेस पार्टी के नेता रह चुके हैं। 6 साल पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया।
सत्येंद्र जैन, सिसोदिया की गिरफ्तारी पर केंद्र की आलोचना
मांडिया की जहां तक बात है तो वे राजनीति में पहले से सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं जब से आप में शामिल हुए हैं तब से वे ज्यादा ही एक्टिव हो गए हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन हो या उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी वाले मामले में भी वे केंद्र की बीजेपी सरकार को खरी खोटी सुनाने में पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने इस दौरान भाजपा की जमकर आलोचना की।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व उप-प्रधान रहे
मांडिया सीकर जिले के नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र से राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व उप-प्रधान रह चुके हैं।तिरंगा यात्रा में शामिल होकर उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस व भाजपा दोनों को ललकारा है। साथ ही उन्होंने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को फर्जी मामलों को फंसाने पर केंद्र की आलोचना भी की। इतना ही नहीं, उन्होंने जैन और सिसोदिया द्वारा दिल्ली में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो काम आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में किए हैं ठीक उसी तरह पार्टी राज्य में भी अपने विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
जनजागरण व युवाओं को प्रेरित कर बनाई पहचान
मांडिया नीम का थाना क्षेत्र में भी लोगों के बीच खासे पहचाने जाते हैं। उनके द्वारा लगातार समय-समय पर लोगों को जागरूक करना, विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों के बीच पहुंचना और उनके दुःख दर्द को भी बांटते हैं। युवाओं में जनजाग्रति, रक्तदान शिविर लगाना, युवाओं को नशे से मुक्ति के लिए प्रेरित करना, क्षेत्र के वरिष्ठ राजनेताओं के योगदान की समय-समय पर सराहना करना व उनका सम्मान करना, जनजागरण के कार्यक्रमों में लगातार हिस्सा लेकर वे जनता के बीच अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं।