राज्य

Rajasthan : आज से 100 यूनिट फ्री बिजली, 500 रुपए में सिलेंडर ,बसों में आधा किराया, पढ़ें- किसे क्या-क्या फायदा

Rajasthan : 1 अप्रैल यानी नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत और इसी के साथ आपके जीवन में बहुत कुछ बदलने वाला है। आज से कई सुविधाओं के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा तो फ्री बिजली से लेकर किराया तक में आपको छूट मिलने वाली है।

Rajasthan : गैस सिलेंडर सस्ता मिलेगा, बिजली के बिल अब किसान और आम उपभोक्ताओं दोनों को थोड़े राहत देने वाले हैं। इसके साथ ही सरकार की कई योजनाएं भी आज से लागू हो जाएंगी।

महिलाओं के बसों में किराये पर छूट
Rajasthan : : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट सत्र से पहले ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी थी कि महिलाओं का सम्मान व उनके जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. जो कि 1 अप्रैल 2023 से राजस्थान में महिलाओं का रोडवेज किराया तो आधा होगा और साथ ही विशेष श्रेणी की बसों में जारी 30% किराए की छूट भी बरकरार रहेगी. उन्होंने कहा था कि ये फैसले प्रदेश की बेटियों, बहनों व माताओं को समर्पित हैं. आज से यहना पर यह बड़ा बदलाव हो जायेगा.

11 लाख किसानों को फ्री बिजली
Rajasthan : : प्रदेश के 11 लाख किसानों को 2000 यूनिट महीने तक फ्री बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। किसान को रोज 66 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। फ्री बिजली का फायदा कृषि कनेक्शन पर मिलेगा। इसी तरह आम बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट महीने तक फ्री बिजली मिलेगी।

सीएम अशोक गहलोत ने इस साल के बजट में किसानों को 2000 यूनिट हर महीने तक किसानों और आम उपभोक्ताओं को फ्री देने की घोषणा की थी।

500 रुपए में गैस सिलेंडर
Rajasthan : उज्ज्वला योजना वाले परिवारों को कल से 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। हर महीने री-फिलिंग के केवल 500 रुपए देने होंगे बाकी पैसा राज्य सरकार भरेगी। सीएम ने राहुल गांधी की यात्रा में मालाखेड़ा की सभा में इसकी घोषणा की थी। इसके बाद बजट में इसकी घोषणा की थी। इसे भी एक अप्रैल से लागू किया जाएगा।

चिरंजीवी योजना में आज से बदलाव
गहलोत सरकार ने इस बार के बजट में चिरंजीवी योजना में बड़ा बदलाव कर दिया है. जो आज से 25 लाख तक का इलाज करवा जा सकेगा. जबकि अब तक मात्र 10 लाख रुपए तक का इलाज करवा जा सकता था. अब आज से इसकी लिमिट को 25 लाख तक कर दिया गया है. चिरंजीवी योजना में शामिल परिवारों का एक्सीडेंट बीमा भी 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है.

1000 रुपए मिनिमम पेंशन होगी
प्रदेश में 1 अप्रैल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन कम से कम 1000 रुपए मिलेगी। आज से पेंशन बढ़ जाएगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 15 फीसदी अपने आप बढ़ेगी।

दलित से इंटर कास्ट मैरिज पर अब 10 लाख
दलित से इंटर कास्ट मैरिज करने पर अब सरकार से मिलने वाला प्रोत्साहन पैकेज 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए हो जाएगा। दिव्यांग से शादी करने पर भी अब 5 लाख रुपए का प्रोत्साहन पैकेज मिलेगा।

पालनहार योजना वाले 6.50 लाख अनाथ बच्चों को अब 1500 रुपए मिलेंगे
पालनहार योजना में शामिल 6.50 लाख अनाथ बच्चों को एक अप्रैल से हर महीने बढ़ा हुआ पैसा मिलेगा। 6 साल तक के बच्चों को हर महीने मिलने वाला पैसा 500 से बढ़ाकर 750 रुपए होगा। 7 साल से 18 साल के बच्चों को 1000 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए हर महीने मिलेंगे। यह बढ़ा हुआ पैसा 1 अप्रैल से लागू होगा।

पार्ट टाइम कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर 3 लाख तक मिलेंगे
सरकार में पार्ट टाइम काम कर रहे कर्मचारियों के रिटायर होने पर अब 2 से 3 लाख रुपए का रिटायरमेंट पैकेज मिलेगा। इसमें होमगार्ड, सरकार में ठेके के रेक्सको कर्मचारी और पार्ट टाइम वाले दो लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। अब तक पार्ट टाइम कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर सरकार कुछ नहीं देती थी।

डीजल वाहनों का रजिस्ट्रेशन सस्ता होगा
डीजल वाहनों पर वन टाइम टैक्स 2 फीसदी कम होगा। अब तक डीजल के फोर व्हीलर वाहनों पर रजिस्ट्रेशन के वक्त दो फीसदी वन टाइम टैक्स लगता था। अब डीजल-पेट्रोल वाहनों पर बराबर वन टाइम टैक्स लगेगा।

यह भी पढ़े :जयपुर : राजस्थान में 19 नए जिले ,3 और नए संभाग बनाने की घोषणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button