राज्य

नीमकाथाना : आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव महेंद्र मांडिया के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा , हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

#sikar : आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। सोमवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव महेंद्र मांडिया के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। मांडिया के चुनावी मैदान नीमकाथाना में इस तिरंगा यात्रा में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में आए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के झंडे तले इस यात्रा को सफल बनाया। गौरतलब है पार्टी ने राजस्थान में चुनावी बिगुल का शंखनाद कर दिया है। पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी जयपुर में पहली तिरंगा यात्रा की थी, जिसके बाद कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाल रहे है। 

महासचिव का दायित्व मिलने के बाद बढ़ी लोकप्रियता

गौरतलब है की मांडिया को पार्टी में मजबूत कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी में मांडिया का कद और लोकप्रियता भी लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर पाटनवादी युवाओं के द्वारा एक विशाल रैली निकाली गई । इस दौरान यात्रा मनवार होटल पाटन बायपास से मदन मोहन मैरिज गार्डन तक निकाली गई। हजारों की संख्या में युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। रैली को सफल बनाने के लिए मांडिया ने शीर्ष नेतृत्व और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। 

इस मौके पर युवाओं ने आम आदमी पार्टी के जिंदाबाद नारे लगाए। मांडिया ने इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है की प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी की सरकार मिलनी चाहिए ताकि सुशासन का संकल्प पूरा किया जा सके।

ReplyForward

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button