राज्य

Weather Update: पाकिस्तान से आई आंधी से बदला राजस्थान में मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत

जयपुर: पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के राजस्थान (Weather Update) में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। गुजरात से लगते समुद्री इलाकों में बन रहे चक्रवात से हवाएं दक्षिणी राजस्थान की ओर बढ़ने लगी हैं। इससे राजस्थान में मौसम ने फिर एक बार करवट बदली है। इसके चलते पाकिस्तान से आई आंधी ने राजस्थान का मौसम बिगाड़ दिया है। वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश की वजह से मौसम एक बार फिर सुहाना हो गया है।

इन संभागों में चली धूल भरी आंधी

जयपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए रहने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। हिमालय क्षेत्र से आई बारिश के साथ धूल का गुबार भी उठ गया। जयपुर में चली इस धूल भरी हवा के साथ बादल छाने से मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विभाग ने 24 घंटे मौसम शुष्क बने रहने की बात कही है। प्रदेश के अधिकतम जिलों में तापमान सामान्य बना रहा।

इन जिलों में हुई बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के सिस्टम (Weather Update) बनने के बाद जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, जोधपुर और गंगानगर सहित कुछ जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत की सांस ली है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने से मौसम में भी नमी बनी हुई थी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

कोटा और बांसवाड़ा में रहा सबसे ज्यादा तापमान

प्रदेश में गर्मी का सबसे ज्यादा असर कोटा और बांसवाड़ा जिले में देखने को मिला है। कोटा और बांसवाड़ा को छोड़ दिया जाए तो अन्य जिलों में तापमान सामान्य ही रहा है। वहीं इन दोनों जिलों की बात करें तो कोटा में अधिकतम तापमान 40.4 रहा तो वहीं बांसवाड़ा में पारा 40.2 डिग्री तक गया. प्रदेश में न्यूनतम तापमान गंगानगर जिले में दर्ज किया गया। गंगानगर का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Read More- Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस विभाग में 500 मोबाइल यूनिट्स का गठन करने की दी स्वीकृति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button