राजस्थान चुनाव 2023

Rajasthan Election: चुनावी मोड में कांग्रेस, अब हर कार्यकर्ता को मिलेगा पद

Jaipur: प्रदेश में 7 माह के बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election) के रण में उतरने से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। साथ ही अब तक सरकार में अनदेखी से नाराज चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी संगठनात्मक नियुक्तियां देकर उनकी भी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व की माने तो राजस्थान कांग्रेस के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब राजस्थान कांग्रेस में हर कार्यकर्ताओं को संगठन में एडजस्ट किया जाएगा।

9 लाख कार्यकर्ताओं को संगठन में किया जा रहा एडजस्ट

राजस्थान कांग्रेस के करीब 9 लाख कार्यकर्ताओं को संगठन में नियुक्ति देने की कवायद अंतिम दौर में चल रही है। पार्टी थिंक टैंक का भी मानना है कि विधानसभा चुनाव के रण में उतरने से पहले हर कार्यकर्ता को संगठनात्मक नियुक्ति देकर जिम्मेदारी दे दी जाएगी। राजस्थान कांग्रेस में मंडल, ब्लॉक, बूथ लेवल और ग्राम पंचायत स्तर पर 9 लाख कार्यकर्ताओं को संगठन में एडजस्ट किया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव से पहले देंगे नियुक्ति

पार्टी नेताओं का दावा है कि 15 मई तक प्रदेश कांग्रेस (Rajasthan Election) में मंडल, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर और बूथ स्तर पर 9 लाख कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक नियुक्ति दे दी जाएंगी। हालांकि पिछले ढाई साल से रिक्त चल रहे संगठनात्मक पदों को लेकर भी पार्टी नेताओं की पहले कई बार आलोचना हो चुकी है लेकिन अब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है।

2200 मंडलों में होंगी 70 हजार से ज्यादा नियुक्ति

इधर राजस्थान कांग्रेस में पहली बार बनाए गए 2200 मंडलों में भी 70 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया जाएगा। उदयपुर नव संकल्प शिविर में पहली बार कांग्रेस संगठन में मंडल स्तर पर संगठन के गठन का फैसला लिया गया गया था जिसके बाद अभी तक संगठन में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस में 2200 अध्यक्षों की नियुक्ति होगी और हर मंडल में 31 कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी बनेगी। इस लिहाज से मंडल स्तर पर 70 हजार 400 कार्यकर्ताओं को नियुक्ति दी जाएगी।

ब्लॉक स्तर पर 20 हजार 800 कार्यकर्ताओं को किया जाएगा एडजस्ट

वहीं राजस्थान कांग्रेस में 400 ब्लॉक हैं और अब हर ब्लॉक में 51 कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी बनेगी। इस लिहाज से ब्लॉक स्तर पर भी 20 हजार 800 कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया जाएगा। 20 हजार 800 कार्यकर्ताओं में 400 ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल हैं।

इधर राजस्थान कांग्रेस की ओर से इस बार 11, 283 ग्राम पंचायतों में भी 21-21 कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी बनेगी और इस लिहाज से ग्राम पंचायत स्तर पर भी 2 लाख 36 हजार 946 कार्यकर्ताओं को संगठन में एडजस्ट किया जाएगा।

बूथ कमेटियों में भी पांच लाख से ज्यादा होंगी नियुक्तियां

वहीं प्रदेश कांग्रेस की ओर से 52 हजार बूथों पर भी 11-11 कार्यकर्ताओं की कमेटियां बनेंगी। इस लिहाज से बूथ लेवल पर भी 5 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को नियुक्तियां दी जाएगी।

10 लाख कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक नियुक्ति

वहीं दिलचस्प (Rajasthan Election) बात तो यह है कि अकेले मंडल, ब्लॉक, बूथ और पंचायत स्तर पर जहां 9 लाख कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया जा रहा है तो वहीं राजस्थान कांग्रेस के संगठनात्मक लिहाज से 39 जिलों की कार्यकारिणी और करीब दो दर्जन से ज्यादा विभाग- प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी अलग से घोषित होगी। इस लिहाज से माना जाए तो तकरीबन 10 लाख कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक नियुक्तियां दी जाएंगी।

Read More- Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत का बड़ा तोहफा, महंगाई राहत कैंप में मिलेगा 10 बड़ी योजनाओं का सीधा लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button