IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स का जयपुर के SMM स्टेडियम में कल दूसरा मैच, चेन्नई सुपर किंग्स से है मुकाबला
Jaipur: खेल मंत्री अशोक चांदना और राजस्थान रॉयल्स के बीच विवाद अब थम गया है। 27 अप्रेल को जयपुर के SMM स्टेडियम में आईपीएल 2023 (IPL 2023) का दूसरा मैच होगा। जिसमें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होगी। इससे पहले मैच में खेल मंत्री चांदना और राजस्थान रॉयल्स के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद एसएमएस स्टेडियम में चांदना ने वीआईपी स्टैंड को सील करा दिया था। जिसकी वजह से टिकट लेकर क्रिकेट देखने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
अशोक चांदना और राजस्थान रॉयल्स के बीच का विवाद थमा
अब खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा है कि राजस्थान रॉयल्स (IPL 2023) की ओर से परमिशन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रक्रिया प्रोसेस में है। अब उनके विभाग की ओर से मूल्यांकन किया जाएगा। चांदना ने कहा कि ऐसा नहीं है कि इससे पहले कभी राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ऐसा नहीं किया गया। पहले भी कुर्सियां या छोटे-मोटे अतिक्रमण किए जाते रहे है। लेकिन हम उन्हें अनदेखा कर देते थे। इस बार दो वीआईपी स्टैंड बड़े स्तर पर बगैर परमिशन के बना लिए। इसलिए हमें दखल देना पड़ा। लेकिन अब राजस्थान रॉयल्स की ओर से परमिशन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंत्री चांदना के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि अब राजस्थान रॉयल्स और चांदना के बीच विवाद थम गया है।
जानें क्या है पूरा मामला
एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने वीआईपी स्टैंड का निर्माण कराया। इसकी शिकायत खेल मंत्री अशोक चंदना को मिली थी। इसके बाद 19 अप्रेल को वे स्टेडियम पहुंचे। वहां उन्होंने आरसीए और राजस्थान रॉयल्स पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया था। उसी दिन शाम को खेल परिषद के ऑफिस के पास ताला लगा दिया गया। जिसकी वजह से खेल मंत्री के आदेश पर हुई सीलिंग की कार्रवाई के बाद लगभग 1000 सीटें ब्लॉक हो गई थीं। इनमें वीआईपी और वीवीआईपी सीटें शामिल थीं। इस स्टैंड में बैठने के लिए 6 हजार से लेकर 12 हजार रुपए तक की टिकट बेची गई थी।
Read More- DC vs KKR : दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 4 विकेट से हराया, डेविड वॉर्नर ने खेली 57 रनों की पारी