Jiah Khan Death Case: जिया खान सुसाइड मामले में 10 साल बाद आया CBI कोर्ट का फैसला, बरी हुए सूरज पंचोली
Entertainment: 3 जून साल 2013 को जिया खान ने इस दुनिया (Jiah Khan Death Case) को अलविदा कह दिया था। 25 साल की कम उम्र में उनका निधन हुआ था। एक्ट्रेस की डेथ के बाद जिया खान की मां राबिया अमिन ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर उन्हें हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद एक्टर को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, बाद में वह जमानत पर बाहर आ गए थे।
सूरज पंचोली को कोर्ट से राहत
मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने जिया खान मामले में 20 अप्रैल 2023 को दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद शुक्रवार तक अपना फैसला सुरक्षित रखा था। अब इस केस में फैसला आ चुका है और सूरज पंचोली को कोर्ट से राहत मिली और उन्हें इस मामले में बरी कर दिया गया है।
2014 में कमरे में मृत पाई गई थी जिया खान
गौरतलब है कि जिया खान जून 2013 में अपने कमरे में मृत पाई गई थी। सीबीआई ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। इसमें उन्होंने सूरज पंचोली पर कई आरोप लगाए थे। इसके बाद सीबीआई ने अभिनेता को गिरफ्तार कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर केस चलाया था।
कौन है सूरज पंचोली?
सूरज पंचोली आदित्य पंचोली (Jiah Khan Death Case) और जरीना वहाब के बेटे हैं। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, जिया खान ने निशब्द फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है।
जिया खान की मां ने मजबूती से लड़ा केस
जिया खान की मां राबिया खान ने मजबूती से केस लड़ा है। वह कोर्ट में भी बेटी का पक्ष मजबूती से रखती थी। राबिया खान के कारण ही जिया खान का केस अपने अंतिम पड़ाव पर इतनी जल्दी पहुंच पाया है। एक्ट्रेस की मौत से बॉलीवुड में सनसनी फैल गई थी। लोगों ने भी कई प्रकार के कयास लगाए थे।
Read More- Arijit Singh Birthday: रियलिटी शो में मिला रिजेक्शन, कड़ी मेहनत कर कमाया नाम, मिला नेशनल अवॉर्ड