मनोरंजन

Met Gala 2023 में आलिया भट्ट ने व्हाइट गाउन में बिखेरा अपना जलवा, खास है इस बार की थीम

New Delhi: हॉलीवुड सिनेमा की सबसे बड़ी फैशन नाइट यानी मेट गाला 2023 (Met Gala 2023 ) का आगाज हो चुका है। एक से बढ़कर एक स्टार्स अपना जलवा रेड कारपेट पर दिखा रहे है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपना डेब्यू कर दिया है। रेड कारपेट पर आलिया ने व्हाइट गाउन में एंट्री मारी। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आई।

न्यूयॉर्क में 1 मई से शुरू हुआ इवेंट

हर साल ये इवेंट मई (Met Gala 2023) में शुरू होती है। इस बार भी 1 मई से इसकी शुरुआत हुई। मेट गाला एक चैरिटेबल फैशन शो है, जो हर साल मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है।

व्हाइट गाउन में नजर आई आलिया भट्ट

घंटों इंतजार के बाद आखिरकार आलिया भट्ट का लुक सामने आ ही गया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का गाउन पहना। जो व्हाइट कलर की पर्ल्स से बना हुआ है। इस गाउन को नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ग्लव्स और यूनिक ईयररिंग्स भी कैरी किए। हेयर स्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस मिडल पार्टिंग के साथ बेहद ग्लैमरस लुक दिया।

आलिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की तस्वीरें

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी तस्वीरें साझा की है। वहीं एक्ट्रेस की बहन शाहीन भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है और कैप्शन में लिखा- मेट गाला – कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने लुक की ब्लैक एड व्हाइट फोटो शेयर की थी और लिखा था ‘और हम तैयार हैं।’

खास है इस बार की थीम

इस साल की थीम “कार्ल लेगेरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी” है। साल 2019 में ​कार्ल का देहांत हो गया था। लजेरफेल्ड को उनके अनोखे स्टाइल के लिए जाना जाता था। वह हमेशा एक ब्लैक सूट पहनते थे और हमेशा काले चश्मे में नजर आते थे।

इन हॉलीवुड सितारों ने भी बिखेरा जलवा

आलिया भट्ट के अलावा कई हॉलीवुड स्टार्स भी नजर आए, जिसमे किम कादर्शियन, बिली एलिश, केंडेल जेनर, रिहाना, जीजी हदीद, नाओमी कैंपबेल, रोज और जैनी के रेड कारपेट पर वॉक किया।

Read More- KKBKKJ Box Office: भाईजान की फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहुंची 100 करोड़ पार, वीकेंड पर दिखा क्रेज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button