खेल खबरें

IPL 2023: एमएस धोनी के बड़े फैन हैं जोस बटलर, पूर्व भारतीय कप्तान की तारीफ में कही ये बड़ी बात

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के चाहने वाले पूरी दुनियाभर में है. भारत के अलावा विदेशों में भी पूर्व भारतीय कप्तान के फैंस की तादाद लाखों में है. वहीं, अब इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा जोस बटलर ने महेन्द्र सिंह धोनी पर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जोस बटलर ने कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी मेरे हीरो हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे जैसे करोड़ों फैंस के लिए महेन्द्र सिंह धोनी हीरो हैं.

महेन्द्र सिंह धोनी मेरे हीरो हैं- जोस बटलर

बहरहाल, जोस बटलर का महेन्द्र सिंह धोनी पर बयान तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स लगातार जोस बटलर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जोस बटलर ने महेन्द्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की. इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने खुद को महेन्द्र सिंह धोनी का बड़ा फैन बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में महेन्द्र सिंह धोनी के चाहने वालों की तादाद करोड़ों में है.

महेन्द्र सिंह धोनी ने रिटायरमेंट पर क्या कहा?

सोशल मीडिया पर महेन्द्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट पर लगातार अटकलों का बाजार गर्म है. क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि आईपीएल 2023 महेन्द्र सिंह धोनी के लिए आखिरी सीजन साबित हो सकता है, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है. महेन्द्र सिंह धोनी ने रिटायरमेंट के सवाल पर कहा कि यह मेरा आखिरी सीजन है, यह आपका मानना है, मेरा नहीं… इस तरह महेन्द्र सिंह धोनी ने संकेत दिए कि वह आगामी आईपीएल सीजन में नजर आ सकते हैं. बहरहाल, महेन्द्र सिंह धोनी के बयान के बाद तमाम अटकलों पर विराम लग गया है. इसके अलावा फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर महेन्द्र सिंह धोनी लगातार ट्रेंड कर रहे हैं.

read more- Virat Kohli : मंदिर में दर्शन करने के बाद दिल्ली में मस्ती करते दिखे विराट-अनुष्का, शेयर की ये तस्वीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button