खेल खबरें

MI Vs RCB: मुंबई ने आरसीबी को 6 विकेट से दी करारी मात, सूर्या की चमक के आगे फीके पड़े बेंगलुरू के गेंदबाज

MI Vs RCB: IPL 2023 का 54वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इसमें बेंगलुरू को इंडियंस से करारी हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने 20 ओवर में 199 रन बनाए। इसके जबाव में सूर्यकुमार यादव के 83 रन की पारी खेलते हुए बेंगलुरू का यह लक्ष्य 16.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

अंक तालिका में इस स्थान पर पहुंची मुंबई

बता दें कि मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (MI Vs RCB) में खेला गया था, जहां इंडियस की यह लगातार चौथी जीत रही। जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स 8वें नंबर से 5 स्थान की छलांग लगाकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर आ गई है। यह मुंबई इंडियंस की 11 मैचों में छठी जीत है। इस जीत के बाद मुंबई के 12 अंक हो गए हैं।

मैक्सवेल ने खेली तुफानी पारी

रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए मैक्सवेल ने 33 गेंदों में ताबड़तोड़ 68 रन ठोके, तो वहीं कप्तान डुप्लेसिस ने 41 गेंद पर 65 रन बनाए। उनके अलावा विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 18 गेंदों पर धमाकेदार 30 रनों की पारी खेली। नबीं मुंबई इंडियंस के लिए तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

मुंबई ने सीजन में 3 बार किया यह कारनामा

बता दें कि आईपीएल के इस सीजन मुंबई इंडियंस ने तीसरी बाद 200 या उससे अधिक के लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक किया। एक सीजन में 3 बार यह कारनामा करने वाली मुंबई पहली टीम बन गई है। इससे पहले पंजाब ने साल 2014 और चेन्नई ने साल 2018 में 2-2 बार यह कारनामा किया था।

Read More- DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स ने चैलेंजर्स को चटाई धूल, 7 विकेट से हासिल की जीत, डेविड वॉर्नर ने जीत के बाद किया ये बड़ा खुलासा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button