राजस्थान चुनाव 2023राज्य

राजस्थान में AAP की एंट्री, Arvind kejriwal अगले महीने जयपुर में करेंगे सभा, हर जिले में निकालेंगे यात्रा

Jaipur: राजस्थान (Arvind kejriwal) में जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सियासी बगावत चल रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में आप की एंट्री होने वाली है। बता दें कि इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपने-अपने स्तर पर राजस्थान में अपनी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जद्दोजहद में लगी हुई है। खबरों की मानें तो आम आदमी पार्टी ने अपना संगठन विस्तार करना शुरू कर दिया है। साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अगले महीने जयपुर आ रहे हैं। केजरीवाल की जयपुर में सभा होगी।

आप ने 1 लाख भीड़ जुटाने का रखा लक्ष्य

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया- केजरीवाल की सभा को लेकर करीब 1 लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। सभा से पहले 27 मई को नवनियुक्त 5,026 पदाधिकारियों को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही समारोह की जगह तय कर ली जाएगी।

मार्च में भी केजरीवाल और भगवंत मान ने किया था राजस्थान दौरा

साल 2018 में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनावों (Arvind kejriwal) के दौरान अरविंद केजरीवाल प्रदेश के दौरे पर आए थे। यहां जयपुर में उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया था। उसके बाद अब एक बार फिर अगले माह केजरीवाल जयपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। हालांकि इसी साल मार्च में केजरीवाल जयपुर आए थे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जयपुर में तिरंगा यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया था।

आप ने शुरू किया संगठन विस्तार

विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अब आम आदमी पार्टी (Arvind kejriwal) ने भी प्रदेश में अपना संगठन विस्तार करना शुरू कर दिया है। पार्टी अब तक करीब 6,322 पदाधिकारियों की नियुक्ति कर चुकी हैं। पहली लिस्ट में प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल सहित 239 पदाधिकारियों, दूसरी लिस्ट में 1057 पदाधिकारियों और तीसरी लिस्ट में 5026 पदाधिकारियों की नियुक्ति पार्टी ने की हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल और कहना है कि हम जल्द ही यह संख्या 12 हजार तक लेकर जाएंगे। प्रदेश के गांव- गांव व ढाणी-ढाणी तक आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत करेंगे।

हर जिले में निकाली जाएगी यात्रा

पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष अनुराग बराड़ ने बताया- जिस नव संकल्प यात्रा की शुरुआत 15 मई को हनुमानगढ़ से हुई थी वह हर जिला मुख्यालय में निकाली जाएगी। इस यात्रा के मद्देनजर पार्टी ने युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। नव संकल्प यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी बेरोजगारी, पेपर लीक सहित युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दे उठाएगी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने की ये बड़ी घोषणा

आम आदमी पार्टी इस बार सभी 200 विधानसभा सीटों पर (Arvind kejriwal) उम्मीदवार उतारने की घोषणाकर चुकी है। पिछले दो चुनावों से लगातार आप चुनाव लड़ रही है लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई। इस बार पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनावों में जीत सकने वाली सीटों पर अभी से फोकस करने की रणनीति पर चल रही है। पंजाब से सटे गंगानगर जिले में कुछ सीटों पर उसे फायदा होने की उम्मीद है।

Read More- Jaipur: योजना भवन की अलमारी से बरामद हुए 2.31 करोड़, 1 KG सोना, 7 कर्मचारी हिरासत में, CM को दी रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button