इंडिया

Karnataka: विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिसर में गोमुत्र छिड़क किया शुद्धिकरण

बेंगलुरू: कर्नाटक विधानसभा सत्र (Karnataka) शुरू होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विधान सौध यानी विधानसभा का शुद्धीकरण अनुष्ठान किया। उन्होंने राज्य विधानसभा परिसर में गोमूत्र छिड़का और पूजा की।

कांग्रेस ने किया था ये वादा

बता दें कि भाजपा पर भ्रष्टाचार से विधान सौध को प्रदूषित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद विधान सौधा को गोमूत्र से शुद्ध करने का वादा किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधानसभा में गोमूत्र छिड़कते और पूजा करते हुए इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया गया। इसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता एक बाल्टी में गोमूत्र लिए हुए है और इसे एक लकड़ी की मार्फत परिसर में छिड़क रहे हैं।

विधानसभा परिसर के चारों ओर किया गया छिड़काव

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा परिसर (Karnataka) के चारों तरफ इसका छिड़काव किया। ये बात अलग है कि इस आयोजन में कांग्रेस का कोई मंत्री या विधायक शामिल नहीं हुआ। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जनवरी में कहा था कि वह सत्ता में आने के बाद विधान सौध को डिटाल और गोमूत्र से शुद्ध करेंगे।

आज से शुरू होगा कर्नाटक का तीन दिवसीय सत्र

कर्नाटक विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र सोमवार (Karnataka) से शुरू हुआ। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और नौवीं बार विधानसभा सदस्य चुने गए आरवी देशपांडे को प्रो-टाइम स्पीकर की शपथ दिलाई। 24 मई तक चलने वाले तीन दिवसीय इस पहले विधानसभा सत्र में सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही नए विधानसभा अध्यक्ष का भी चुनाव होगा।

शिवकुमार ने टेका विधानसभा के प्रवेश द्वार पर मत्था

नया सत्र शुरू होने से पहले राज्य के डिप्टी सीएम शिवकुमार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बासवराज बोम्मई से मुलाकात की। वे वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा से भी मिले और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। शिवकुमार की पुत्री की शादी 2021 में कृष्णा के पौत्र के साथ हुई थी। शिवकुमार ने विधानसभा में प्रवेश से पहले सीढ़ियों पर मत्था भी टेका।

Read More- माफिया Atique Ahmad की मौत के 36 दिन बाद भी पकड़ में नही आई शाइस्ता परवीन, बढ़ाई जाएगी इनामी राशि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button