राजस्थान चुनाव 2023राज्य

Rajasthan News: सीएम गहलोत का बयान- महादेवजी आपसे इनता प्यार है कि आप कहो तो खंडेला को भी जिला बना दूं

सीकर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनसभा में विधायक महादेव सिंह खंडेला (Rajasthan News) को खास तवज्जो दी। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने खंडेला विधानसभा को नीमकाथाना की बजाय सीकर जिले में ही शामिल रखने की घोषणा की। ये भी कहा कि महादेवजी आपसे इनता प्यार है कि आप कहो तो खंडेला को भी जिला बना दूं। महादेव सिंह की मांग पर उन्होंने रींगस की सरकारी स्कूल में 500 बालिकाएं होने पर गर्ल्स कॉलेज की घोषणा भी की। हालांकि कांवट में उप तहसील व दुल्हेपुरा में सीएचसी की मांग पर मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया।

कई योजनाओं का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुंभाराम लिफ्ट परियोजना (Rajasthan News) के तहत आठ हजार करोड़ से खंडेला सहित छह विधानसभाओं में पानी पहुंचाने व जल जीवन मिशन में आमजन का दस फीसदी हिस्सा भी राज्य सरकार द्वारा वहन कर पानी की परेशानी दूर करने की बात कही। भविष्य में पानी के साथ बिजली में भी प्रदेश के आत्मनिर्भर होने का दावा किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में राइट टू हेल्थ कानून को खाद्य सुरक्षा, सूचना का अधिकार व मनरेगा के बाद कांग्रेस का चौथा महत्वपूर्ण कानून बताया। ओपीएस को स्थाई बताने के साथ सरकार की अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया।

ऐसे प्रदेश का सीएम होने पर गर्व

सीएम गहलोत ने शेखावाटी के सैनिकों व उद्योगपतियों (Rajasthan News) को भी सराहा। उन्होंने कहा कि शेखावाटी का नाम देश के उद्योगपतियों के लिए जाना जाता है। जमनालाल बजाज महात्मा गांधी के साथी व कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे। बिड़ला, गोएंका, पोद्दार सरीखे कई घराने भी देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहे हैं। देश की रक्षा में भी सबसे शेखावाटी के सैनिक सबसे ज्यादा है। बोले, ऐसे प्रदेश का सीएम होने का गर्व है जहां के लोग देश के लिए प्राण न्योछावर के लिए तैयार रहते हैं।

सीएम ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

  • अग्निवीर योजना समझ से परे हैं। 18 साल का जवान 22 साल में रिटायर हो जाएगा तो क्या करेगा। ऊपर से पीएम धमकी और देते हैं।
  • काले कानून बनाने से पहले केंद्र सरकार किसानों, कृषि मंडियों या राज्य सरकारों से पूछ लेती तो आंदोलन व 600 किसानों की मौतें नहीं होती।
  • उज्जवला योजना में भी मोदी सरकार एक हजार रुपए का सिलेंडर दे रही थी। हमने उसे 500 रुपए में देना शुरू किया।
  • पीएम मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं। चाइना व रशिया की तरह एक पार्टी की सरकार बना लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।
  • पीएम कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया। जबकि कांग्रेस ने उस लोकतंत्र को बनाए रखा, जिसकी वजह से वे प्रधानमंत्री बन सके।

Read More- सोशल मीडिया पर छाया Ashok Gehlot का इंटरव्यू, कमेंट्स सेक्शन में आई तारीफों की बाढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button