इंडिया

Mission 2024: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का दावा- ‘इस फॉर्मूले पर सहमत हुईं विपक्षी पार्टियां तो 100 सीटों पर सिमटेगी BJP’

New Delhi: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने आज भाजपा (Missin 2024) पर जमकर हमला बोला है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा से लोग परेशान हैं और आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में उनका हारना लगभग तय है। तिवारी ने इसी के साथ कहा कि सभी दल भाजपा को एक-एक करके छोड़ रहे हैं।

कई राष्ट्रीय पार्टियों ने छोड़ा भाजपा का साथ

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि भाजपा (Missin 2024) का कोई साथ नहीं देगा और पार्टी केवल 100 सीटों पर सिमट जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी से ही कई राष्ट्रीय पार्टियां भाजपा का साथ छोड़ चुकी हैं और आगे भी उनका यही हाल होने वाला है।

भाजपा नेताओं को अभी से हार का डर

प्रमोद तिवारी ने आगे कहा कि भाजपा के नेताओं को अभी से हार का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता अभी से घबरा रहे हैं कि वो हारने जा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर विपक्षी पार्टियां दिल्ली में होने वाली बैठक में एकजुट होती हैं तो भाजपा को 100 सीटें ही मिलेगी।

Read More- अमेरिकी रेस्टोरेंट में मिल रही Modi Ji Ki Thali, इन खास व्यंजनों का ले सकेंगे स्वाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button