राजस्थान चुनाव 2023राज्य

CM Gehlot ने फिर साधा RSS पर निशाना, कहा- अन्ना-केजरीवाल और रामदेव को आगे कर यूपीए सरकार को बदनाम किया

Jaipur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Gehlot) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस ने अन्ना हजारे, अरविंद केजरीवाल और बाबा रामदेव को आगे करके तत्कालीन यूपीए सरकार को बदनाम करने का काम किया था। उस समय समय 2जी स्पेक्ट्रम, कोलगेट घोटाले के झूठे आरोप लगाए गए थे लेकिन आज तक 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला साबित नहीं हो पाया।

“यूपीए की सरकार को बदनाम करने के लिए रचे गए षडयंत्र”

अन्ना हजारे और उस वक्त आंदोलन करने वाले लोग अब लोकपाल का नाम तक नहीं लेते हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में दर्शन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए की सरकार को बदनाम करने के लिए उस समय षड़यंत्र रचे गए थे।

“संविधान की उड़ाई जा रही धज्जियां”

सीएम गहलोत (CM Gehlot) ने कहा कि आज देश में तानाशाही का माहौल है, संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और जो लोग केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हैं उन्हें देशद्रोही समझा जाता है। गहलोत ने कहा कि अगर कोई मेरी या यह मेरी सरकार की आलोचना करता है तो मुझे अच्छा लगता है, आलोचना से सरकार को काम करने के सुझाव मिलते हैं। आलोचना से भागना नहीं चाहिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र की क्या स्थिति है, यह देश किस दिशा में जाएगा कोई नहीं बता सकता है, संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव है।

“भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में कोई विश्वास नहीं है”

गहलोत ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र और संविधान (CM Gehlot) में कोई विश्वास नहीं है। यह लोग केवल लोकतंत्र का मुखौटा पहनकर राज कर रहे हैं। देश की आजादी में संघ के लोगों का कोई योगदान नहीं रहा है, भाजपा और संघ के लोग कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया है, उन्हें मालूम होना चाहिए कि कांग्रेस ने 70 सालों में लोकतंत्र को मजबूत रखा है।

Read More- Rajasthan Politics: गोविंद सिंह डोटासरा ने राजेंद्र राठौड़ पर साधा निशाना, कहा- राजस्थान की जनता ने बीजेपी से दूरी बना ली…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button