इंडिया

Maharashtra Accident: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर बस में लगी आग, 26 लोगों की जलकर मौत

पुणे: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर (Maharashtra Accident) शनिवार को बस में आग लगने से 26 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देर रात 1:30 बजे बस डिवाइडर से टकराई

पुलिस ने बताया कि निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर (Maharashtra Accident) से पुणे जा रही थी, तभी बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास देर रात करीब 1.30 बजे वह डिवाइडर से टकरा गई। घायलों का बुलढाणा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बस में 33 लोग थे सवार

बुलढाणा के एसपी सुनील कडासने ने पीटीआई को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का टायर फट गया, जिससे वह एक खंभे और डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि बस में सवार 33 यात्रियों में से 26 की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी आठ यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। सभी सुरक्षित हैं।

टायर फटने की वजह से बिगड़ा नियंत्रण

सुबह 1:35 पर नागपुर से पुणे जा रही एक निजी बस (Maharashtra Accident) का नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। बस चालक का कहना है कि टायर फटने के कारण नियंत्रण बिगड़ा जिसके बाद डीजल टैंक फूटा और आग लग गई। इस हादसे में मरने वालों में तीन बच्चे और अन्य वयस्क हैं। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

कांग्रेस ने बस हादसे पर जताया दुख

कांग्रेस ने बस हादसे पर दुख जताया है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, दुखद! महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस हादसे में 25 लोगों की असमय मृत्यु हो गई। ये बेहद दुखद घटना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Read More- Manipur Violence: हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में राहुल गांधी का दौरा जारी, कांगपोकपी में तीन दंगाइयों की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button