इंडिया

गेमिंग ऐप PUBG से हुई प्यार की शुरूआत, पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर, CM Yogi से लगाई ये गुहार

प्यार के लिए पाकिस्तान (Indo-Pakistan Love Story) छोड़ भारत (CM Yogi) आई सीमा हैदर अब यहीं रहना चाहती है। शनिवार (8 जुलाई, 2023) को जेल से छूटने के बाद उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि उसे उसके प्रेमी सचिन के साथ भारत में ही रहने दिया जाए। उसने कहा कि अगर पाकिस्तान गई तो जिंदा नहीं बचेगी। सीमा को 4 जुलाई को भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया गया था। उसके भारतीय प्रेमी सचिन और सचिन के पिता की भी इस मामले में गिरफ्तारी हुई थी।

पति गुलाम हैदर पर लगाए ये आरोप

टीवी चैनल आज तक को दिए अपने इंटरव्यू में सीमा ने सीएम योगी (CM Yogi) से गुहार लगाते हुए कहा कि उसे सचिन के साथ भारत में ही रहने की इजाजत दे दी जाए क्योंकि अगर पर वह अब पाकिस्तान गई तो उसको जान से मार दिया जाएगा। उसने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के दावों का भी खंडन किया और आरोप लगाया कि वह उसको मारता-पीटता था। इतना ही नहीं सीमा का तो यह भी कहना है कि गुलाम मुंह पर मिर्च फेंकने जैसी हरकतें करके उसको प्रताड़ित करता था। सीमा ने दावा किया कि वह पिछले 4 सालों से गुलाम के साथ नहीं रह रही है और सचिन ने उसके चारों बच्चों को गोद ले लिया है इसलिए अब वह उसके साथ भारत में ही रहना चाहती है। 4 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद सचिन, उसके पिता और सीमा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। शनिवार को तीनों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

गेमिंग ऐप PUBG से हुई थी प्यार की शुरुआत

सीमा और सचिन की गेमिंग ऐप PUBG पर बात होनी शुरू हुई और फिर दोनों (CM Yogi) को प्यार हो गया। अपने प्यार सचिन के लिए सीमा पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गई। इसके बाद जब दोनों ने शादी करने के लिए एक वकील से बात की तो पता चला कि सीमा के पास वीजा नहीं है और उसने गैरकानूनी तरीके से भारत में प्रवेश किया है। वकील की शिकायत पर सचिन, उसके पिता और सीमा को गिरफ्तार कर लिया गया और अब 5 दिन की हिरासत के बाद तीनों को जमानत मिल गई है।

Read More- Karnataka में लागू नहीं होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मंत्री बंगारप्पा का बयान- हम अपनी अलग पॉलिसी बनाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button