Russia-Ukraine War: क्रीमिया पर यूक्रेनी हमलों को नाकाम कर रही रूसी सेना, रूस के सुरक्षा अधिकारी ने किया दावा
रूस: एक साल से अधिक समय से चल रहा रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine War) युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मॉस्को द्वारा स्थापित आधिकारिक सहायता के मुताबिक, रूस की वायु रक्षा सेना और काला सागर में बेड़ा रविवार तड़के सेवस्तोपोल के क्रीमिया बंदरगाह पर यूक्रेनी ड्रोन हमलों को विफल करने में लगे हुए हैं।
मरने वालों की स्पष्ट जानकारी नहीं
टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर सेवस्तोपोल के मॉस्को-नियुक्त (Russia-Ukraine War) गवर्नर मिखाइल रजवोजायेव ने कहा कि हमले सेवस्तोपोल के बंदरगाह और शहर के बालाक्लावा और खेरसोन्स जिलों पर हुए थे। हालांकि, क्रीमिया प्रायद्वीप हमले से हुए नुकसान और इसमें मरने वालों की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
रूस का सरकारी टीवी चैनल हैक
रूस का एक सरकारी टीवी चैनल अचानक हैक हो गया और उस पर प्राइमटाइम की जगह यूक्रेनी भाषा में वीडियो दिखाया जाने लगा। प्रआमटाइम शो के समय हैक होने के कारण उस वीडियो को हजारों लोगो ने देखा। दरअसल, इस दौरान रूस को चेतावनी दी गई है। इसमें कहा गया कि हिसाब लेने का समय अब आ गया है। हालांकि, रूस इसकी जांच कर रहा है।
लगातार हो रहे ड्रोन हमले
मॉस्को पर लगातार ड्रोन (Russia-Ukraine War) हमले किए जा रहे हैं। हालांकि, कई बार इन ड्रोन हमले की जिम्मेदारी कोई नहीं लेना चाहता है। हाल ही में, मास्को पर ड्रोन हमला किया गया था, जो एक इमारत पर आकर गिरा था, लेकिन इसमें किसी नागरिक के हताहत होने की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं, मॉस्को के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने टेलीग्राम चैनल पर कहा था कि मॉस्को के रास्ते में कई ड्रोन को मार गिराया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्रोन को किसने लॉन्च किया था।