दुनिया

Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर फिर किया ड्रोन से हमला, मॉस्को की दो इमारतें क्षतिग्रस्त, एयरपोर्ट किया गया बंद

रूस-यूक्रेन में जंग लगातार (Ukraine War) तेज होती जा रही है। रूसी हमलों के बाद अब यूक्रेन भी जवाबी कार्रवाई करने लगा है। यूक्रेन ने बीती रात एक बार फिर रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन से हमला किया है। यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को की दो इमारतों को निशाना बनाया है।

हमले से अफरातफरी मची

आधी रात यूक्रेन द्वारा किए गए इस हमले से अफरातफरी मची है। रूस के मेयर सर्गेई ने TASS समाचार एजेंसी को बताया,

“यूक्रेनी ड्रोन हमले में मॉस्को में दो इमारतें मामूली रूप (Ukraine War) से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हमले में एक व्यक्ति घायल है। हमले में दो ड्रोन शामिल थे और बाद में मॉस्को के पश्चिम में इन दोनों को मार गिराया गया।”

हवाईअड्डा कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया

समाचार एजेंसी TASS ने बताया कि हमले के बाद राजधानी मॉस्को का वनुकोवो हवाई अड्डा आने-जाने के लिए बंद कर दिया गया था और उड़ानें अन्य हवाई अड्डों पर पुनर्निर्देशित की गई हैं। हालांकि, एक घंटे से भी कम समय में परिचालन सामान्य हो गया। इस महीने की शुरुआत में, ड्रोन हमलों के चलते शहर के दक्षिण-पश्चिम में उसी हवाई अड्डे पर हवाई यातायात को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया था।

टैगान्रोग में S-200 से हमला, 15 घायल

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले कीव (Ukraine War) ने टैगान्रोग शहर में भी आतंकवादी हमला किया, जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। दक्षिण रूस के शहर टैगान्रोग में हुए विस्फोट में पंद्रह लोग घायल हो गए। हमला एस-200 मिसाइल से किया गया है। बता दें कि मॉस्को पर आखिरी ड्रोन हमला 24 जुलाई को हुआ था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने उस समय कहा था कि दो लोग दब गए और कुछ इमारतें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।

Read More- Russia-Ukraine War: क्रीमिया पर यूक्रेनी हमलों को नाकाम कर रही रूसी सेना, रूस के सुरक्षा अधिकारी ने किया दावा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button