इंडिया

OFSS Bihar 3rd Selection List 2023: बिहार बोर्ड ने जारी की ओएफएसएस थर्ड सेलेक्शन लिस्ट, इस डेट तक लें प्रवेश

OFSS Bihar 3rd Selection List 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए तीसरी सेलेक्शन लिस्ट जारी की है। बीएसईबी ने यह लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.in पर रिलीज की है। बीएसईबी तीसरी चयन सूची 2023 की जांच करने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को जिले का नाम दर्ज करना आवश्यक होगा। इसके बाद ही यह लिस्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। वहीं, इस संबंध में बिहार बोर्ड ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी भी दी है। इसे स्टूडेंट्स नीचे देख सकते हैं।

बिहार बोर्ड ने अपने ट्वीट में स्पष्ट किया है कि, जिन छात्र-छात्राओं का नाम इस सूची में हैं वे कल यानी कि 03 अगस्त, 2023 तक अपने चयनित संस्थानों से संपर्क करें। वहीं, शिक्षण संस्थानों को तीन अगस्त तक नामांकन कराए गए स्टूडेंट्स की सूची 04 अगस्त 2023 तक आधिकरिक वेबसाइट ofssbihar.in पर अपलोड करनी होगी।

बता दें कि इसके पहले, बीएसईबी ने 18 जुलाई को बिहार कक्षा 11 प्रवेश 2023 के लिए दूसरी चयन सूची जारी की थी। वहीं, पहली लिस्ट 27 जून, 2023 को जारी की गई थी। थर्ड सेलेक्शन लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

डाउनलोड करें तीसरी सेलेक्शन लिस्ट

सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट: ofssbihar.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर स्टूडेंट पोर्टल लिंक पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी। इसके बाद, आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें। अब बीएसईबी तीसरी चयन सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button