इंडिया

Independence Day 2023: पीएम मोदी की खास राजस्थानी स्टाइल पगड़ी ने खींचा सबका ध्यान, नए लुक में आए नजर

New Delhi: आज यानी 15 अगस्त को पूरा देश आजादी (Independence Day 2023) के जश्न में डूबा हुआ है। यह दिन हर एक भारतीय के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन एक आजाद भारत का जन्म हुआ था। इस खास मौके पर हर साल राजधानी दिल्ली के लाल किले पर समारोह का आयोजन होता है। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा भी फहराते हैं। इस साल भी पीएम ने ध्वजारोहण के साथ देश को संबोधिन किया। इसके अलावा वह हर साल की तरह इस बार भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहें।

2014 से ही पहन रहे अलग स्टाइल की खास पगड़ियां

दरअसल, साल 2014 से ही वह हर साल इस खास पर अलग-अलग पगड़ियों में नजर आ चुके हैं। ऐसे में इस बार भी हर कोई प्रधानमंत्री के नए लुक को जानने के लिए उत्सकु था। लोगों की वह उत्सुकता खत्म हुई, जब पीएम इस बार भी खास पगड़ी रहने नजर आए।

पीएम मोदी ने आज पहनी जोधपुरी पगड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस (Independence Day 2023) पर विशेष पगड़ी पहनना पसंद करते हैं, लेकिन 2023 गणतंत्र दिवस पर उन्होंने तिरंगा जोधपुरी पगड़ी पहन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके इस पहनावे के बाद पूरे देश में सभी वर्ग के लोगों में पगड़ी की मांग बढ़ गई। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जोधपुर शहर में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, पूरा शहर देशभक्ति के तरानों से गूंज रहा है। घर से लेकर स्कूल कॉलेज में अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं।

बाजार में साफे की बढ़ी डिमांड

स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर बाजार तिरंगा रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। हर बार की तरह इस बार भी बाजार में तिरंगे की थीम पर नए साफे आये हुए हैं, जिसे हर उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं। खासतौर से युवाओं में तिरंगे को लेकर अलग ही जोश नजर आ रहा है। बाजार में उपलब्ध साफे की अलग-अलग कलर और वैरायटी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं बाजार में भी इसकी काफी डिमांड बनी हुई है।

Read More- Asaduddin Owaisi के सरकारी आवास का शीशा तोड़ा गया, AIMIM सांसद ने कहा- आए दिन घर पर फेंके जाते हैं पत्थर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button