राजस्थान चुनाव 2023
Rajasthan Election 2023: वसुंधरा राजे को बड़ा झटका, BJP की चुनाव अभियान और घोषणापत्र समिति में नहीं मिली जगह
Jaipur: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा (Rajasthan Election 2023) के बड़े चहरों में शामिल वसुंधरा राजे सिंधिया को पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। भाजपा चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद से ये अटकलें लगने लगी हैं कि भाजपा में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
जेपी नड्डा का बड़ा कदम
वसुंधरा से किनारा करना पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (Rajasthan Election 2023) का बड़ा कदम माना जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की ओर से जारी ‘प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति’ का संयोजक नारायण पंचारिया को बनाया गया है। पंचारिया प्रेदश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद हैं।