इंडिया

Chandrayaan 3: थोड़ी देर में चंद्रमा की राह में मिलेगी एक और कामयाबी, इसरो ने जारी की वीडियो

बेंगलुरू: चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल (Chandrayaan 3) से अलग होने के बाद लैंडर खुद ही आगे की दूरी तय कर रहा है। कुछ ही देर में लैंडर मॉड्यूल डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) से गुजरते हुए चंद्रमा की थोड़ी निचली कक्षा में उतर जाएगा।

लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक हुआ अलग

लैंडर गुरुवार (17 अगस्त) को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया था। लैंडर मॉड्यूल में लैंडर और रोवर हैं। विक्रम लैंडर को इस मिशन में करीब 100 किमी की दूरी खुद तय करनी है।

गति धीमी करते हुए आगे बढ़ेगा लैंडर

लैंडर अब अपनी ऊंचाई कम और गति धीमी करते हुए आगे बढ़ेगा। चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) ने 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। इसरो के अनुसार लैंडर को 23 अगस्त की शाम को छह बजे के आसपास लैंडर को चांद पर उतरना है।

इसरो ने जारी की वीडियो

इसरो ने शुक्रवार को चंद्रयान से ली गई चांद की दो वीडियो भी जारी की है। इसरो ने ट्वीट किया कि चंद्रयान-3 के लैंडर इमेजर (एलआई) कैमरा-1 से 17 अगस्त 2023 को लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के ठीक बाद चांद की तस्वीरें ली गईं।

Read More- Adhir Ranjan Chowdhury के निलंबन पर विशेषाधिकार समिति की बैठक खत्म, पक्ष रखने का दिया जाएगा मौका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button