इंडिया

Chandrayaan-3: विक्रम लैंडर से बाहर आया रोवर, ISRO ने शेयर की चांद की सतह की वीडियो

बेंगलुरू: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार (25 अगस्त) को एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह पर धीरे-धीरे उतर रहा है। इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) में वीडियो साझा कर लिखा, ‘चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक पहुंचा।’

इसरो ने X पर शेयर की तस्वीरें

चंद्रयान -3 बुधवार (23 अगस्त) की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड किया था। इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा और भारत ने चंद्रमा पर सैर की।

कई कठिन चुनौतियों का करना होगा सामना

चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम चंद्रमा पर सफलतापूर्वक (Chandrayaan-3) सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया है। इसरो ने कहा कि चंद्रमा की सतह पर कई चुनौती है, जिनका अंतरिक्ष यान पहली बार अनुभव करेगा, विशेष रूप से चंद्रमा की धूल और तापमान रोवर को प्रभावित कर सकते हैं।

भारत की बड़ी सफलता

बता दें कि चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने का यह भारत का तीसरा प्रयास था। चंद्रयान-3 की उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि कोई भी अन्य अंतरिक्ष यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया है।

Read More- Nitin Gadkari 29 अगस्त को लॉन्च करेंगे 100 प्रतिशत Ethanol-Fueled Car, जानें क्या है गाड़ी का नाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button