इंडिया

Aditya-L1 Launch Date: इसरो का बड़ा एलान, इस तारीख को लॉन्च करेंगे सूर्य मिशन

बेंगलुरू: चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद अब इसरो सूर्य का (Aditya-L1 Launch Date) अध्ययन करने को तैयार है। इसरो चीफ एस सोमनाथ पहले ही इसको लेकर जानकारी दे चुके हैं। अब इसरो ने सूर्य मिशन को लेकर बड़ा एलान कर दिया है।

इसरो ने बताया कब लॉन्च होगा Aditya L1 mission

Aditya L1 mission की लॉन्चिंग की तारीख का एलान करते हुए इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया कि 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे मिशन लॉन्च होगा। इसरो ने बताया कि श्रीहरिकोटा से सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली सैटेलाइट आदित्य-एल1 लॉन्च होगी।

इसरो चीफ ने सितंबर में लॉन्च की दी थी जानकारी

वैसे तो इसरो चीफ एस सोमनाथ चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग (Aditya-L1 Launch Date) के बाद सूर्य मिशन को लेकर कई दफा अपडेट दे चुके हैं, लेकिन अब मिशन की लॉन्चिंग की तारीख और समय भी सामने आ गया है। सोमनाथ ने कहा था कि ये मिशन सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा।

इस मिशन में क्या होगा?

सूर्य मिशन पहला भारतीय मिशन है जो सूर्य के तापमान, ओजोन परत (Aditya-L1 Launch Date) पर पड़ने वाले असर, पराबैगनी किरणों का अध्ययन करेगा। ये सैटेलाइट लॉन्च के चार माह बाद धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर एक खास जगह लैगरेंज प्वाइंट यानी L-1 पर पहुंचेगा। ये मिशन मौसम पर पड़ने वाले प्रभाव और धरती पर सौर गतिविधियों के पड़ने वाले प्रभावों को जानेगा। जानकारी के अनुसार, आदित्य एल1 फोटोस्फेयर (यानी सूर्य का वो हिस्सा जो हमें दिखता है), क्रोमोस्फेयर (फोटोस्फेयर का ऊपरी हिस्सा) और कोरोना यानी सूर्य से कुछ ही दूरी पर उसकी बाहरी परत का अध्ययन करेगा।

Read More- PM Modi ने 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- “आवेदन से लेकर चयन तक की प्रक्रिया में तेजी लाई गई”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button