मनोरंजनखेल खबरें

Ranveer Singh-Dhoni Clicks: एक साथ दिखे कैप्टन कूल और बॉलीवुड सुपरस्टार, धोनी के साथ रणवीर सिंह की इंस्टाग्राम पोस्ट हुई वायरल

Entertainment: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज (Ranveer Singh-Dhoni Clicks) आज से होने जा रहा है। इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं। बेशक ऑन द फील्ड नहीं लेकिन ऑफ द फील्ड माही का जलवा बरकरार है। मौजूदा समय में धोनी फिल्मी सितारों के साथ मुलाकात को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने एमएस धोनी के साथ लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

धोनी-रणवीर साथ-साथ

हिंदी सिनेमा के अभिनेता रणवीर सिंह का क्रिकेट के प्रति प्यार जगजाहिर है। पिछले वर्ल्ड कप के दौरान हमने देखा था कि रणवीर ने इंग्लैड में टीम इंडिया का हौसलाअफजाई किया था। इस बीच क्रिकेट के महाकुंभ आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में भी रणवीर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं, जिसकी वजह टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हैं।

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

दरअसल गुरुवार को रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Ranveer Singh-Dhoni Clicks) हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में रणवीर एमएस धोनी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इन फोटो के कैप्शन में ‘डॉन-3’ कलाकार ने लिखा है- ”मेरा माही।” इन तस्वीरों के जरिए ये साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि धोनी रणवीर के काफी चहेते हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की इन लेटेस्ट फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

धोनी ने राम चरण के साथ भी की मुलाकात

रणवीर सिंह पहले महेंद्र सिंह धोनी साउथ सिनेमा (Ranveer Singh-Dhoni Clicks) के सुपरस्टार राम चरण से मुलाकात की। ‘आर आर आर’ एक्टर ने इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। आलम ये रहा राम और धोनी की तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर छाई हुईं है। मालूम हो कि धोनी ने क्रिकेट के बाद अब फिल्म लाइन में बतौर प्रोड्यूसर धोनी एंटरटेनमेंट के जरिए नई पारी का आगाज कर दिया है।

Read MoreTiger 3: फिर एक साथ होंगे करन-अर्जुन, ‘टाइगर-3’ का ये होगा हाइलाइट सीन, जानें कितने मिनट का होगा शाहरूख का कैमियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button