राजस्थान चुनाव 2023राज्य

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस कई मौजूदा विधायकों के काटेगी टिकट! वॉर रूम की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

Jaipur: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023) के मद्देनजर कांग्रेस ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस राजस्थान राज्य चुनाव समिति ने कुछ मौजूदा विधायकों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच उम्मीदवारों के नामों पर बीते दिन चर्चा की।

गहलोत से कार्यकर्ताओं ने की टिकट काटने की मांग

कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए कुछ विधायकों के टिकट काट दे। इन मांगों के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और समिति के अन्य सदस्य शुक्रवार शाम यहां पार्टी के वॉर रूम में बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान ही कार्यकर्ताओं ने विधायकों के टिकट काटने की मांग की।

डोटासरा बोले- सभी को अपने विचार साझा करने का अधिकार

बैठक के बाद डोटासरा ने कहा कि सभी को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे समय से अपने विचार व्यक्त करते रहे हैं। अगर कोई अपने विचार व्यक्त करता है, तो हम उसकी बात सुनेंगे और जो भी उचित होगा, उसे स्क्रीनिंग कमेटी को बताया जाएगा। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता वाली समिति दिल्ली में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पेश करेगी।

जीतने योग्य उम्मीदवार को ही मिलेगा टिकटः गहलोत

गहलोत ने कहा कि चुनाव के समय किसी सांसद या विधायक (Rajasthan Election 2023) के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी होना सामान्य बात है।ऐसी टिप्पणियां सही या गलत हो सकती हैं। यह एक साजिश भी हो सकती है। इसलिए, यह चलता रहता है। सीएम ने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान ही लेगा और जीतने योग्य उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा।

16 अक्टूबर को होगी बैठक

गहलोत ने कहा कि पार्टी में चीजें ठीक चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पूर्वी राजस्थान में बारां से चुनाव अभियान शुरू करेगी जहां पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 16 अक्टूबर को एक बैठक को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 20 अक्टूबर को दौसा के सिकराय में रैली करेंगी।

Read More- Rajasthan Elections: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का गहलोत सरकार पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने सुशासन को कुशासन में बदला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button