राजस्थान चुनाव 2023राज्य

एग्जिट पोल पर CM Ashok Gehlot का बेबाक बयान, बोले इन तीन कारणों से राजस्थान में बनेगी कांग्रेस की सरकार

Jaipur: राजस्थान में अब 3 दिसम्बर का इंतजार है। 3 दिसम्बर (CM Ashok Gehlot) मतगणना होगी। उम्मीद की जा रही है 3 दिसम्बर को ही पता चल जाएगा कि कौन सरकार बनाएगा भाजपा या कांग्रेस। कौन बनेगा सीएम। आज गुरुवार शाम को एग्जिट पोल आएगा। एग्जिट पोल पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने एक बड़ा बयान दिया। राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा, एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहें, राजस्थान में सरकार कांग्रेस की बन रही है। भाजपा 5 राज्यों में से किसी में भी नहीं जीत रही। इस बार राजस्थान सरकार दोहराएगी, इसके 3 कारण हैं।

‘सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं’

पहला कारण यह है कि सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। दूसरा – मुख्यमंत्री के बारे में सबकी एक ही राय है। भाजपा के वोटर भी यही कहेंगे कि मुख्यमंत्री ने काम करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। तीसरा है- प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, भाजपा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की भाषा, वो भाषा किसी को पसंद नहीं आ रही थी।

जानें क्या एग्जिट पोल?

आज यानी 30 नवंबर शाम 6 बजे से सभी एग्जिट पोल (CM Ashok Gehlot) के नतीजे आएंगे। एग्जिट पोल लोगों को बहुत हद तक आने वाले नतीजों की जानकारी दें सकते हैं। हालांकि ये दावा नहीं किया जा सकता कि एग्जिट पोल बिल्कुल सटीक होंगे। कई बार सटीक तो कई बार नतीजों के काफी अंतर आता है। एग्जिट पोल मतदान के दौरान मतदाओं के बीच किया गया एक सर्वे होता है। वहीं ओपिनियन पोल चुनाव से पहले किए जाते हैं।

Read More- Bar Council Election: राजस्थान में 8 दिसंबर को होंगे बार एसोसिएशन के चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की रोक वाली याचिका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button