राजस्थान चुनाव 2023

Vasundhara Raje ने फिर किया शक्ति-प्रदर्शन, विधायक दल की बैठक से पहले मिलने पहुंचे MLA, आज आ सकते हैं पर्यवेक्षक

Jaipur: राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर काउंटडाउन (Vasundhara Raje) शुरू हो गया है। सोमवार को विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक से पहले प्रदेश भाजपा ने सभी विधायकों को जयपुर बुला लिया है।पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे आज देर शाम तक राजस्थान पहुंच सकते हैं।

दिल्ली से जयपुर पहुंची वसुंधरा राजे

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सुबह दिल्ली से जयपुर पहुंचीं। दोपहर में राजे से यहां 13 सिविल लाइंस आवास पर भाजपा विधायक मिलने पहुंचे। विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा से विधायकों के मिलने को अहम माना जा रहा है। वसुंधरा से मिलने वालों में डेगाना विधायक अजय सिंह किलक, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी शामिल थे।

ये नेता वसुंधरा से मिलने पहुंचे

विधायकों के साथ (Vasundhara Raje) ही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल भी वसुंधरा से मिलने पहुंचे। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे बाली से विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, निंबाहेड़ा से विधायक श्रीचंद कृपलानी, बगरू से विधायक कैलाश वर्मा और गुड़ामालानी से विधायक केके विश्नोई भी वसुंधरा राजे के आवास पहुंचे हैं।

नड्‌डा का विधायकों से संवाद

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की विधायकों से शनिवार रात संवाद किया। वीसी के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सभी नवनिर्वाचित विधायकों से जुड़े। विकसित भारत संकल्प यात्रा और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विधायकों से बात की। जेपी नड्डा ने नव निर्वाचित विधायकों को जीत के बाद टास्क भी दे दिया है। विधायकों को 17 दिसंबर तक संकल्प यात्रा की तैयारियां पूरा कर लेने के निर्देश दिए। नड्डा ने विधायकों को कहा- अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रभावी रूट लाइन तय करें। कई विधायक 3 से 6 बार के हैं। उन्होंने पहले भी कई अभियानों को गति दी है। जो युवा विधायक जीतकर आए हैं, उनके जोश से अभियान को गति मिलेगी। वीसी में राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी जुड़े थे। करीब 20 मिनट नड्डा ने विधायकों से संवाद किया।

बाबा बालकनाथ सीएम बनने की अटकलों को किया खारिज

इस बीच बाबा बालकनाथ ने अपने सीएम (Vasundhara Raje) बनने को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे बारे में लगाए जा रहे कयासों को नजरअंदाज करें। मुझे अभी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।

विधायकों को दी गई आधिकारिक सूचना

विधायक दल की बैठक को लेकर सभी विधायकों को आधिकारिक सूचना दे दी गई है। ताकि सभी विधायक तय समय पर जयपुर पहुंच सकें। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी दिल्ली से लौट आए हैं।

Read More- Rajasthan Politics: विधानसभा चुनाव खत्म होते ही मिशन 2024 की तैयारी में जुटे नड्डा, विधायकों के साथ वर्जुअल बैठक कर दिए ये निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button