राज्य

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अशोक गहलोत को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, जानें नेता प्रतिपक्ष की कमान किसके हाथ?

Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और अशोक गहलोत (Rajasthan News) को हार का मुंह देखना पड़ा। राजस्थान में सत्ता गंवाने के बाद भी भी अशोक गहलोत का कद कांग्रेस में बढ़ा दिया गया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस ने नई जिम्मेदारी सौंप दी है। अशोक गहलोत अब लोकसभा चुनाव 2024 में अहम रोल अदा करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अशोक गहलोत पर अपना विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव पर दूसरे दलों से अलायंस करने के लिए एक कमेटी (नेशनल अलायंस कमेटी) का गठन किया है। इस कमेटी की जिम्मेदारी है कि वह सहयोगी दलों से सीट बंटवारे पर वार्ता करेगी। साथ ही सहमति बनाने की कोशिश करेगी।

5 सदस्यीय कमेटी में किया शामिल

कांग्रेस की इस 5 सदस्यीय कमेटी में अशोक गहलोत, मोहन प्रकाश, भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक और सलमान खुर्शीद को रखा गया है। इन दिग्गज नेताओं को इस कमेटी में शामिल करने का कांग्रेस पार्टी मकसद अगले साल होने वाले आम चुनाव में अपने वरिष्ठ नेताओं के तजुर्बे का इस्तेमाल करना है। कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव के लिए 5 सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है। मुकुल वासनिक उस समिति के संयोजक होंगे जिसमें वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश सदस्य होंगे।

मिली एक बड़ी जिम्मेदारी

राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि अब राजस्थान में मुख्यमंत्री (Rajasthan News) का पद गंवाने के बाद अशोक गहलोत को क्या जिम्मेदारी मिलेगी। उनका कद घटेगा या बढ़ेगा। पर सभी राजनीतिक पंड़ितों के अनुमान को गलत बताते हुए कांग्रेस पार्टी में अशोक गहलोत को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली। जिससे उनका कद बढ़ गया है। तमाम नेताओं को यह इशारा भी है कि अशोक गहलोत गांधी परिवार की पहली पसंद गहलोत है।

अब प्रतिपक्ष नहीं बनेंगे अशोक गहलोत!

कांग्रेस पार्टी के नए आदेश से यह साफ जाहिर हो गया है कि राजस्थान विधानसभा में अशोक गहलोत नेता प्रतिपक्ष नहीं बनेंगे। इससे पहले भी अशोक गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष का पद लेने से इंकार कर दिया था। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस 199 में से सिर्फ 69 सीटें मिल सकीं। जिस वजह से अशोक गहलोत सरकार रिपीट नहीं कर पाए है।

लोगों को चिंतित होना चाहिए – अशोक गहलोत

मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत (Rajasthan News) ने कहा, मुझे हारने का जितना दुख नहीं है उतना मुझे इस देश की चिंता है कि देश में क्या हो रहा है। हार-जीत तो होती है, मैंने राजस्थान में अपना फर्ज़ पूरा किया। देश में जो हो रहा है उसपर लोगों को चिंतित होना चाहिए। यह बयान यह भी इशारा कर रहा है कि अब अशोक गहलोत राष्ट्रीय राजनीति का हिस्सा बनेंगे।

Read More- Parliament Winter Session: सदन में कार्यवाही में बाधा डालने पर 47 सांसदों पर गिरी गाज, अधीर रंजन-सौगत रॉय समेत 33 सदस्य लोकसभा से निलंबित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button