राज्य

Rajasthan Weather Update: माउंट आबू वाहनों के के शीशों पर जमी बर्फ बर्फ, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

Jaipur: राजस्थान के पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू (Rajasthan Weather Update) में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा और पारा एक डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। माउंट आबू में मैदान में लगी घास, फूल-पत्तियों, और वाहनों के शीशों पर बर्फ की परतें जमीं देखी गईं। पर्यटक स्थल पर पहुंचे सैलानियों ने गर्म कपड़ों में चहल-कदमी करते सर्दी के मौसम का आनंद उठाते नजर आये।

जानें कहां-कितना तापमान

राज्य के अन्य स्थानों पर रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। मंगलवार सुबह सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू में यह 4.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 5.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी और भीलवाड़ा में 6.4-6.4 डिग्री, वनस्थली में 7.7 डिग्री सेल्सियस, डबोक (उदयपुर) में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर में रहा इतना तापमान

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान राज्य के बारां (Rajasthan Weather Update) के अंता में 8.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.4 डिग्री, अलवर में 9.2 डिग्री सेल्सियस, राजधानी जयपुर में नौ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम दर्ज किया गया। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 26.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा प्रभाव

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 22 दिसंबर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग एवं शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष भागों में बारिश की संभावना काफी कम है। उन्होंने बताया कि 23-24 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने एवं राज्य के अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

Read More- Rajasthan News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अशोक गहलोत को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, जानें नेता प्रतिपक्ष की कमान किसके हाथ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button