राज्य

Sukhdev Singh Gogamedi: राजस्थान में अब होगा बुलडोजर राज, सुखदेव गोगामेड़ी के शूटर रोहित गोदारा निर्माण को ढहाया

Jaipur: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में अब राजस्थान (Sukhdev Singh Gogamedi) में भी बुलडोजर कार्रवाई की गई है। पुलिस की सूचना पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम द्वारा गोगामेड़ी शूटर रोहित राठौर के खातीपुरा के सुंदर नगर स्थित अवैध निर्माण तोड़ा गया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की बीते दिनों हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गोगामेड़ी 2017 से ही गैंगस्टर रोहित गोदारा के निशाने पर थे।

रोहित गोदारा की रडार पर थे गोगामेड़ी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में राजस्थान के कुख्यात डॉन आनंदपाल की मौत के विरोध में एक बड़ा धरना-प्रदर्शन हुआ था। इस धरने में गोगामेड़ी ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन वह धरने को बीच के बीच में छोड़ कर ही चले गए थे। उनकी यह बात रोहित गोदारा पसंद नहीं आई और इसी के चलते रोहित गोगामेड़ी को मरवाना चाहता था। पुलिस के मुताबिक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का आरोपी शूटर नितिन फौजी पहले ही जयपुर में मौजूद था। उसके पास एक कुरियर बॉय ने हथियार पहुंचाए थे। इसके बाद कपड़ा व्यापारी नवीन शेखावत नितिन फौजी और एक अन्य शूटर रोहित राठौर गोगामेड़ी के घर ले गया।

रोहित राठौर की सुखदेव सिंह से थी दुश्मनी

गौरतलब है कि शूटर रोहित राठौर की भी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) से निजी दुश्मनी थी। क्योंकि रोहित राठौर की गर्ल फ्रेंड ने उस पर रेप का केस दर्ज करवाया था और जब वह जेल गया तो उसकी गर्ल फ्रेंड की पैरवी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने की थी। गोगामेड़ी हत्याकांड के बाद उनकी पत्नी ने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उनपर कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना दिया है। प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना हटाया गया। बरहराल आज सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्या मामले के आरोपी रोहित राठौर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है।

Read More- विधायक Kirodilal Meena का बड़ा बयान- राहुल के दिल में रोम, हमारे दिल में राम, उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करना संवैधानिक पद का घोर अपमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button