राज्य

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान बीजेपी में होंगे कई बदलाव,जातिगत समीकरण तैयार करने की कोशिश में भाजपा

Jaipur: राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले (Lok Sabha Election 2024) भारतीय जनता पार्टी (BJP) कई बड़े बदलाव करने जा रही है। यहां पर बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से ही बदलाव की तैयारी कर ली है। सोमवार (15 जनवरी) की शाम को बीजेपी ने राजस्थान के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को तेलंगाना की जिम्मेदारी दे दी है। सूत्रों का कहना है कि अब शुरुआत हो गई है। इसके बाद कई और बदलाव होंगे।

इन पदाधिकारियों को बदलने की तैयारी कर रही बीजेपी

राजस्थान बीजेपी के प्रभारी, मोर्चों के अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों के बदलने की तैयारी हो रही है। कई मोर्चों के अध्यक्ष को जातिगत समीकरण में फिट नहीं पाया जा रहा है। ऐसे में कई चेहरों को बदलने की योजना है। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी यहां पर सभी समीकरणों को साधने में जुटी है। विधानसभा चुनाव में दो महामंत्री और एक उपाध्यक्ष विधायक बन गए हैं, उनके साथ ही महामंत्री रहे भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री और महामंत्री रहीं दिया कुमारी उपमुख्यमंत्री बन गई हैं।

प्रदेश पदाधिकारियों में हो सकता है बदलाव

बीजेपी के उपाध्यक्ष बाबा बालकनाथ (Lok Sabha Election 2024) अभी विधायक हैं। इसके साथ ही कई और चेहरे हैं, जिन्हें बदला जा सकता है। संगठन में महामंत्री और उपाध्यक्ष में बदलाव होना है। इसके साथ ही कई प्रदेश मंत्री बदले जाएंगे, साथ ही मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता को बदलने की तैयारी है। लोकसभा का टिकट मांग रहे कई जिलाअध्यक्ष भी बदले जाएंगे। नए तरीके से लोकसभा चुनाव के लिए टीम खड़ी की जाएगी। राजस्थान के इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जातिगत तौर पर बड़ी चुनौती मिली है। ऐसे में अब यहां पर बीजेपी जातियों को साधने में लगी है।

जातिगत समीकरण तैयार करने की कोशिश

ओबीसी और मूल ओबीसी को अपने पक्ष में करने में पार्टी कई बड़े बदलाव कर सकती है। चूंकि, राजस्थान में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री सभी ब्राह्मण हैं। ऐसे में पार्टी में तीन बड़े प्रमुख पदों पर ब्राह्मण होने से पार्टी में अब जाट और गुर्जर समुदाय के नेताओं को आगे लाने की तैयारी है। जाट समाज के नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की कवायद तेज हो गई है। एक गुर्जर नेता को भी पार्टी में महामंत्री बनाया जा सकता है।

Read More- Rajasthan News: स्वास्थ्य मंत्री खींवसर ने चिरंजीवी योजना को फर्जी बताते हुए कही ये बड़ी बात, केंद्र की आयुष्मान स्कीम को बेहतर बनाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button