सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष ने BJP पर जमकर साधा निशाना- ‘अखिलेश के विजन से घबरा रही भाजपा, इन्हें तो श्रीराम भी माफ नहीं करेंगे’
New Delhi: सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने (BJP) जिला कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार प्रत्येक मोर्चा में विफल साबित हुई है। भगवान श्रीराम की आड़ में छिपने का प्रयास कर रही है। भगवान राम सभी के आराध्य हैं। इनके झूठ के कारण वह इन्हें माफ नहीं करेंगे।
‘भगवान श्रीराम की आड़ में छिपने का प्रयास कर रही भाजपा’
सपा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने ये बातें जिला कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार प्रत्येक मोर्चा में विफल साबित हुई है। भगवान श्रीराम की आड़ में छिपने का प्रयास कर रही है। भगवान राम सभी के आराध्य हैं। इनके झूठ के कारण वह इन्हें माफ नहीं करेंगे।
क्या बोले सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा ने देश को जाति व धर्म के नाम पर विभाजित (BJP) करने का प्रयास किया है। जाति जनगणना के नाम पर पीछे भाग रही है। आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र में इनकी कोई आस्था नहीं है। सरकारी संपत्तियों का निजीकरण करने में भाजपा के नेता लगे हैं।सभी सरकारी संपत्तियों को बेच रहे हैं। भाजपा के झूठ का पर्दाफाश किया जाएगा। इसके लिए पीडीए पखवारा संचालित कर रहे हैं। इसमें सभी वर्ग व आधी आबादी को सपा कार्यकाल में हुए कामों को बताया जाएगा। उन्हें बताएंगे कि देश की तरक्की का रास्ता गांव से निकलता है।
‘भाजपा दिमाग को भ्रमित करने का काम कर रही’
भाजपा विकास नहीं करती है, वह दिमाग को भ्रमित करने का काम कर रही है। सड़क पर बेसहारा पशु घूम रहे हैं और किसान अपने खेत की रखवाली में परेशान है। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बांसी मोहम्मद इद्रीश पटवारी, विभा शुक्ला, अब्दुल कलाम सिद्दीकी भी मौजूद रहे।