इंडिया

Bihar Politics: आज शाम 5 बजे होगा नीतिश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह, सम्राट और विजय सिन्हा लेंगे डिप्टी सीएम पद की शपथ

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल (Bihar Politics) को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के साथ हमने गठबंधन बनाने की हर संभव कोशिश की लेकिन अब बात नहीं बन पा रही थी। उनके साथ रहना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी देने का क्रेडिट आरजेडी खुद को दे रही थी। आरजेडी हर मंच पर खुद को शिक्षक नियुक्ति का सूत्रधार बता रही थी। उन्होंने कहा कि हम आगे की रणनीति पर जल्द काम करेंगे। वहीं पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को फोन करके बधाई दी है। नीतीश कुमार ने धन्यवाद किया है। बिहार में आज शाम 5 बजे शपथ ग्रहण हो जा रहा है। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा होंगे डिप्टी सीएम

नई सरकार में भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनेंगे। भाजपा ने राज्य में कुर्मी और भूमिहार वोटों का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया है। इसके अलावा बिहार के विधायकों ने सर्वसम्मति से भाजपा,जदयू और अन्य सहयोगियों के साथ राज्य में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है।

नीतीश कुमार पर भड़की कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Politics) समाजवाद की आड़ में अवसरवाद का उदाहरण बन चुके हैं। उनके फैसले पूरा बिहार कलंकित हुआ है। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। इस घटनाक्रम से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के न्याय यात्रा पर कोई असर नहीं होगा। वे सोमवार को सीमांचल में प्रवेश करेंगे। पार्टी विधायकों में टूट की संभावनाओं को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भड़के ओवैसी

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और पीएम मोदी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इन सभी ने वादों और अपनी पार्टियों की विचारधारा से लोगों को धोखा दिया है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका नीतीश कुमार की है। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि कल तक नीतीश कुमार कहते थे कि ओवेसी (भाजपा की) बी टीम है।

Read More- NDA में वापसी की अटकलों के बीच बाबा रामदेव का बड़ा बयान- ‘Nitish Kumar का भविष्य सुरक्षित रहेगा…’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button