Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर गुरदासपुर के किसान की मौत, 14 फरवरी को गिरा था आंसू गैस का गोला, पंजाब प्रधान करेंगे कार्रवाई
गुरदासपुर: हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर चल रही तनातनी (Farmers Protest) के बीच जिला गुरदासपुर के गांव चाचौकी के रहने वाले एक किसान की मौत हो गई है। मृतक किसान की पहचान ज्ञान सिंह पुत्र गुज्जर सिंह के रूप में हुई है।
14 फरवरी को गिरा था आंसू गैस का गोला
उधर किसान की मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर है। गौरतलब है कि 11 फरवरी को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी जोन बाबा नामदेव जी के जत्थे के साथ किसान ज्ञान सिंह शंभू बॉर्डर पर गए थे। 14 फरवरी को उनपर आंसू गैस का गोला गिरा था। जिससे वह घायल हो गए और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पंजाब प्रधान सरवन सिंह पंढेर करेंगे कार्रवाई
गांव के सरपंच जगदीश सिंह ने जानकारी देते (Farmers Protest) हुए बताया कि किसान की मौत की घटना के बारे में स्वजनों को बता दिया गया है। किसान का शव जल्द ही गांव भेजा जाएगा और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के पंजाब प्रधान सरवन सिंह पंढेर इस मामले पर आगे की कार्रवाई करेंगे।