राज्य

CM Bhajanlal Sharma ने अधिकारियों की ली क्लास, बोले- ‘ऐसी व्यवस्था हो कि किसी भी आमजन को परेशान ना होना पड़े’

Jaipur: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को हेलीकॉप्टर से जाडन पहुंचे। यहां उन्होंने दुनिया के पहले ॐ आश्रम की प्राण-प्रतिष्ठा के महोत्सव में भाग लिया। इसके बाद वे पाली के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने जिला परिषद सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने कहा- 100 दिवसीय कार्य योजना का मतलब आमजन को राहत देना है। ऐसी व्यवस्था हो कि किसी भी आमजन को परेशान ना होना पड़े।

अधिकारियों की ली क्लास

मुख्यमंत्री में बैठक में कहा- पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आमजन को रिपोर्ट के लिए थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश सरकार का एक ही लक्ष्य है कि देश और प्रदेश को विकसित और समृद्ध बनाए। जिससे की लोग खुशहाली जिदंगी जी सके। अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जहां भी जाते हैं लोग सड़क, पेयजल समस्या और बिजली की समस्या लेकर उनके पास आते हैं। पाली जिले में इस तरह की समस्याओं का समाधान अधिकारी अपने स्तर पर करें। ऐसी छोटी-छोटी समस्या लोग उनके पास लेकर आएंगे तो अधिकारियों का फिर क्या काम।

कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ की हड्डी- सीएम भजनलाल

बैठक के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डिस्ट्रिक्ट क्लब पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उनमें जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। जनता से जो वादे चुनाव के समय किए थे। उन्हें पूरा करना भी शुरू कर दिया।

‘भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी’

विधवा महिलाओं की पेंशन बढ़ाना हो या गैस सिलेंडर (CM Bhajanlal Sharma) के कम करने हो या बिजली यूनिट में छूट देने का काम हो। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ की हड्डी। उनके कारण ही प्रदेश में गत लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजय होकर संसद में गए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार पांच लाख से ज्यादा वोटों पाली से जीता कर भेजना है। क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

ये नेता रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के दौरे पर उनके पास सांसद पीपी चौधरी, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, अविनाश गहलोत, बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, सोजत विधायक शोभा चौहान, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक पाली ज्ञानचंद पारख, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, निखिल व्यास, तिलोक चौधरी, निमित लश्करी, भंवर चौधरी, नेमीचंद चौपड़ा, मनोज लखेरा सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More- Rajasthan में कांग्रेस नेताओं को क्यों अपने पाले में करना चाहती हैं बीजेपी? क्या पार्टी से खफा होकर कांग्रेसी थाम रहे बीजेपी का दामन?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button