राज्य

Rajasthan News: भजनलाल सरकार बनने के बाद हुई कई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई आईएएस को 2-2 बार बदला

Jaipur: नई सरकार बनने के बाद से अब कई आईएएस, आईपीएस और आरएएस (Rajasthan News) बार-बार बदले गए हैं। यही नहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय में लगाए गए अफसरों के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री के विशिष्ट सहायक भी तीन बार और कुछ मंत्रियों के सहायक भी दो-दो बार बदल दिए गए हैं। अब तक आरएएस की 11, आईपीएस की 7 और आईएएस की 13 तबादला सूचियां आ चुकी हैं। इन सूचियों में न केवल मंत्रालयों से जुड़े अधिकारी, बल्कि एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारियों में कई को एक से अधिक बार नई सरकार में बदल दिया गया है।

विशिष्ट सहायक भी बदले

उपमुख्यमंत्री बनने के साथ ही 16 दिसंबर को दीया कुमारी (Rajasthan News) के यहां विशिष्ट सहायक के रूप में गोपाल सिंह को लगाया गया। इसके बाद गोपाल सिंह को हटाकर 2 फरवरी को जगवीर सिंह को उनकी जगह लगा दिया। फिर एक बार दो दिन पहले ही 22 फरवरी को आई तबादला सूची में बदलाव हो गया। इस बार पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सरकार के दौरान सीएमओ में तैनात संयुक्त सचिव रहे ललित कुमार को दीया कुमारी का विशिष्ट सचिव बना दिया गया है। इसी तरह शपथ लेने के अगले ही दिन उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के विशिष्ट सहायक के रूप में जिम्मेदारी दी गई। फिर 2 फरवरी को ही उन्हें हटाकर राजेंद्र सिंह राठौड़ को लगा दिया गया। राठौड़ भी इस आदेश के 9 दिन बाद हटा दिए गए और 11 फरवरी को ही भगवत सिंह राठौड़ को विशिष्ट सहायक के पद पर जिम्मेदारी दे दी गई। जबकि भगवत सिंह राठौड़ मंत्री बाबूलाल खराड़ी का विशिष्ट सहायक बना दिया गया। इससे पहले उनके विशिष्ट सहायक भगवत सिंह थे।

श्याम सिंह ऐसे आईपीएस, जिन्हें 6 माह में 4 बार बदला

नई सरकार के दौरान आई तबादला सूचियों में 8 आईएएस को भी दो-दो बार तबादलों का सामना करना पड़ा, जबकि ऐसा आईपीएस की तबादला सूचियों में भी देखने को मिला है। आईपीएस श्याम सिंह के साथ इसी सरकार में ही नहीं, पिछली सरकार में भी ऐसा हुआ कि कुछ-कुछ माह में उनकी बदली कर दी गई। श्याम सिंह को गहलोत सरकार के समय जनवरी 2022 में भरतपुर एसपी लगाए जाने से तीन माह पहले ही उन्हें आरएसी भरतपुर लगाया गया था। हालांकि डेढ़ साल एसपी रहने के बाद उन्हें फिर बदलकर जून 2023 में झुंझुनूं एसपी लगाया। फिर 4 माह बाद ही भीलवाड़ा भेज दिया। नई सरकार आई तो फिर साढ़े चार माह बाद यानी 16 फरवरी को ही जालोर एसपी लगा दिया। जॉइन करने के दो दिन बाद ही फिर डूंगरपुर भेज दिया। इसी तरह डीसीपी ईस्ट जोधपुर लगाए गए भुवन भूषण यादव को 6 दिन बाद ही सीकर एसपी की जिम्मेदारी दे दी गई। इनके अलावा आईएएस डॉ. पृथ्वीराज, शक्तिसिंह राठौड़, ओमप्रकाश बुनकर, जसवंत संधू, गौरव गोयल, सुरेश ओला, वासुदेव मालावत को भी नई सरकार में दो बार बदला गया।

Read More- Rajasthan News: शक्ति वंदन के तहत महिलाओं का होगा सम्मान, जिले की 8409 स्वयं सहायता समूह के प्रोत्साहन के लिए हो रहा कार्यक्रम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button