राज्य

Rajasthan News: मध्यप्रदेश सीएम के बेटे आज पुष्कर में लेंगे 7 फेरे, राजस्थानी थीम पर सजा पूरा रिसोर्ट, मुख्यमंत्री भजनलाल भी होंगे शामिल

पुष्कर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव (Rajasthan News) की आज पुष्कर (अजमेर) के रिसोर्ट में शादी होगी। इससे पहले आज सुबह करीब सवा 11 बजे सीएम अपने परिवार के साथ ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। यादव ने दर्शनों के बाद कहा कि मैं महाकाल की नगरी से आता हूं। प्रदेश के अंदर रहने के कारण से निजता में थोड़ा खलल आता है। इस कारण ब्रह्मा की नगरी में आकर बेटे की शादी के लिए आया हूं। शादी में वर-वधु पक्ष के रिश्तेदारों के अलावा चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। शादी का मुख्य फंक्शन आज दोपहर में होगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शादी समारोह में शामिल होंगे

राजस्थानी थीम पर सजा रिसोर्ट

वेडिंग के लिए रिसोर्ट को राजस्थानी थीम पर सजाया गया है। शाम को दोनों परिवारों की ओर से रिसेप्शन भी दिया जाएगा। हाईप्रोफाइल वेडिंग में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जलसंसाधन मंत्री सुरेश रावत, सांसद भागीरथ चौधरी समेत कुछ राजनेताओं को भी न्योता दिया गया है।

किसान परिवार से संबंध रखती है दुल्हन

सीएम के बेटे वैभव की शादी हरदा के रोलगांव (Rajasthan News) की रहने वाली शालिनी पुत्री सतीश यादव के साथ हो रही है। शालिनी एक किसान परिवार से आती हैं। शादी की रस्मों के लिए पुष्कर के पुष्करा रिसोर्ट को राजस्थानी थीम पर सजाया गया है। शादी के लिए एमपी सीएम का परिवार शुक्रवार सुबह पुष्कर पहुंच गया था। सीएम कल शाम में आए थे। वधू पक्ष के लोग भी शुक्रवार को ही रिसोर्ट पहुंचे थे। अब कुछ ही देर में रिसोर्ट में बारात निकाली जाएगी। तोरण रस्म, बारात स्वागत के बाद शादी की रस्में शुरू होगी।

शाम को होगा रिसेप्शन

शादी में घोड़ी, बैंड बाजे, कैटरिंग और इवेंट सहित विभिन्न काम उज्जैन की इवेंट कंपनी को दिया गया है। सबसे पहले रिसोर्ट परिसर में बारात निकाली जाएगी। बाद में फेरे होंगे, जिसमें हिंदू रीति रिवाज से रस्में होगी। शादी होने के बाद शाम को 6 बजे के बाद रिसेप्शन होगा। इससे पहले शुक्रवार को पुष्कर मेहंदी, हल्दी की रस्म और रिंग सेरेमनी हुई थी। मोहन यादव के बेटे बाइक पर अपनी मंगेतर शालिनी को बैठाकर पुष्कर रिजॉर्ट पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव, बेटी आकांक्षा, छोटा बेटा अभिमन्यु और अन्य रिश्तेदार शामिल रहे थे।

Read More- Rajasthan News: भजनलाल सरकार बनने के बाद हुई कई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई आईएएस को 2-2 बार बदला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button