इंडिया

Bihar Politics : RJD को लगा एक और बड़ा झटका, विधायक भरत बिंद ने छोड़ी पार्टी, महज 15 दिनों में 5 MLA ने छोड़ा साथ

Patna: बिहार की राजनीति में दल छोड़ने का (Bihar Politics) खेल लगातार जारी है। शुक्रवार को बिहार विधानसभा में एक बार फिर राजद को बड़ा झटका लगा। राजद के भभुआ विधायक भरत बिंद ने पार्टी छोड़ दिया है। भरत बिंद ने सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया है। 15 दिनों में राजद में यह पांचवीं टूट है। इससे पहले चार और विधायक जो राजद से संबंद्ध थे, उन्होंने सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया था। वहीं कांग्रेस के भी दो विधायक पाला बदलते हुए एनडीए में शामिल हो गए थे।

जब विपक्ष की जगह सत्ता पक्ष में बैठ गए भरत बिंद…

शुक्रवार को विधानसभा में विधायी कार्य का अंतिम दिन है। दोपहर के बाद विधानसभा के अंदर सदन में गैर सरकारी लिए जा रहे थे। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के भभुआ विधायक भरत बिंद सदन में पहुंचे और सत्ता पक्ष की बेंच में जाकर बैठ गए। सदन में मौजूद सदस्य कुछ समझते इसके पहले ही पास में बैठे विधायक नितिन नवीन ने इशारा कर यह बताने का प्रयास किया कि राजद के और एक विधायक में एनडीए का दामन थाम लिया है। राजद में यह पांचवी टूट है।

नीतीश जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर छुए पैर

विधानसभा में सत्ता पक्ष में बैठकर अपना इरादा (Bihar Politics) जाहिर करने के बाद भरत बिंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। भरत बिंद ने बुके देकर नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बुके भेंट करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।

अबतक ये विधायक बदल चुके हैं पाला

इसके पहले राजद के चार विधायक प्रहलाद यादव, चेतन आनंद, नीलम देवी, और संगीता देवी पार्टी छोड़ चुकी हैं। जबकि कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ और मुरारी गौतम ने पार्टी छोड़ी थी।

Read More- UP Cabinet Expansion की चर्चाओं के बीच राज्‍यपाल से म‍िले CM Yogi, मंत्र‍िमंडल में शामि‍ल हो सकते हैं ये दो बड़े नाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button