इंडिया

उत्तरप्रदेश में CM Yogi ने बारिश व ओलावृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित नौ जिले के किसानों को दी बड़ी राहत, जारी किए 23 करोड़

लखनऊ: वर्षा व ओलावृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित नौ जिलों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 23 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। सर्वेक्षण के बाद सर्वाधिक प्रभावित जिलों में जालौन, ललितपुर, महोबा, सहारनपुर, बांदा, बस्ती, झांसी, शामली और चित्रकूट को शामिल किया गया है। जालौन में फसल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, इसलिए मुख्यमंत्री ने जालौन के लिए सर्वाधिक पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं और चित्रकूट के लिए एक करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने राहत विभाग को तत्काल किसानों के खातों में धनराशि भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वेक्षण का काम लगभग पूरा हो गया है।

9 जिलों के लिए जारी किए 23 करोड़ रूपए

प्रमुख सचिव राजस्व पी. गुरु प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर खराब मौसम से क्षतिग्रस्त फसलों के सर्वे के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को खेतों में स्थलीय आकलन के लिए भेजा गया था। जिलाधिकारियों की रिपोर्ट के बाद प्रदेश के नौ जिलों में सर्वाधिक नुकसान की रिपोर्ट तैयार करके विभाग को भेजी गई थी। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिपोर्ट का अध्ययन करने के तत्काल बाद ही नौ जिलों के लिए 23 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी।

जालौन के लिए सबसे ज्यादा 5 करोड़ रूपए स्वीकृत

राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि जालौन के लिए सबसे ज्यादा पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं ललितपुर, महोबा, सहारनपुर के लिए 3-3 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह बांदा, बस्ती, झांसी और शामली के लिए दो-दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा चित्रकूट के लिए एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन जिलों में किसानों की 33 प्रतिशत से अधिक फसल बर्बाद हो गई है। प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।

Read More- चुनावी बॉन्ड को लेकर Mallikarjun Kharge का केंद्र पर हमला- ’24 घंटे में मिल जाएगी जानकारी, सबसे बड़े बैंक को ढाल बना रही मोदी सरकार’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button