राज्य

Rajasthan News: अग्निवीर का विरोध कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कॉलेज प्रेसिडेंट का सिर फूटा

Jaipur: केंद्र सरकार की अग्निवीर स्कीम (Rajasthan News) का विरोध कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर बीकानेर में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कांग्रेस NSUI के डूंगर कॉलेज के प्रेसिडेंट हरि गोदारा का सिर फूट गया। वहीं पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोदारा घायल हो गए। विरोध को लेकर करीब 1 बजे NSUI कलेक्ट्रेट पर पहुंची थी। पुलिस ने रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए थे। लेकिन छात्र जैसे ही बैरिकेड तोड़ने लगे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

अग्निवीर स्कीम को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे NSUI के कार्यकर्ता

NSUI के कार्यकर्ता अग्निवीर स्कीम को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ता गंगा थिएटर सिनेमा के आगे बढ़े तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस भी आगे आई। इसके बाद NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कुछ छात्र नेताओं को अंदर जाने दिया, जबकि शेष को बाहर रोक दिया। इस पर स्टूडेंट्स ने बैरिकेड्स तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो वे विरोध करने लगे। इसके बाद लाठीचार्ज कर दिया। आरएसी के जवानों ने NSUI कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ऐसे में अचानक अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ता अलग-अलग दिशाओं में भागे। वहीं कुछ स्टूडेंट्स पुलिस के सामने हो गए।

लाठीचार्ज में फूटा हरी गोदरा का सिर

इस प्रदर्शन में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ (Rajasthan News) भी थे। लाठीचार्ज में डूंगर कॉलेज के वर्तमान अध्यक्ष हरि गोदारा और पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोदारा पुलिस के सामने हो गए। इसी दौरान लाठीचार्ज में हरी गोदारा का सिर फूट गया। खून निकलने लगा तो दौड़ कर पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोदारा भी उनके पास पहुंचे। पूरी घटना को लेकर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा है कि भाजपा की सरकार ने एक सप्ताह में दूसरी बार लाठीचार्ज करके साबित कर दिया है कि वो लोकसभा चुनाव में हारने जा रहे हैं। सियाग ने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार का विरोध करेगी।

चार दिन पहले यूथ कांग्रेस पर लाठीचार्ज

पिछले दिनों यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। यूथ कांग्रेसी भी बीकानेर कलेक्ट्रेट परिसर पर प्रदर्शन कर रहे थे। लाठीचार्ज में देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा और शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा को गंभीर चोट आई थी।

Read More- Rajasthan Weather Udpate: प्रदेश में अगले सप्ताह से चल सकती है हीटवेव, पश्चिमी जिलों में तेज होने लगी गर्मी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button