राज्य

RLP के राष्ट्रीय संयोजक की नाराजगी पर Sachin Pilot बोले- ‘आने वाला समय इंडिया गठबंधन का, हनुमान बेनीवाल कहीं नहीं जाएंगे’

Jaipur: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) शुक्रवार को दूदू, अजमेर, ब्यावर होते हुए गोडवाड़ क्षेत्र पहुंचे। जालौर और बाड़मेर सीमा के कई स्थानों पर पहुंचे। भीनमाल विधायक समरजीत सिंह की माताजी के निधन पर उनके निवास पर बैठने गए। दौरे के बीच मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हनुमान बेनीवाल कहीं नहीं जाएंगे। आने वाला समय इंडिया गठबंधन का है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में नहीं बुलाए जाने पर पार्टी नाराजगी के बारे उन्होंने कहा आने वाले समय में ‘इंडिया’’ गठबंधन में और भी दल शामिल होंगे।

‘यह खंडित जनादेश है’

उन्होंने आगे (Sachin Pilot) कहा, ‘अगर आप लोकसभा के चुनाव परिणाम का आकलन करेंगे तो पाएंगे कि लोगों ने सरकार के खिलाफ वोट किया है। भाजपा के सांसद 303 थे, जिनमें से 60-70 इस बार कम हो गए हैं। राजग ने 400 सीट जीतने का दावा किया था, जो उसे नहीं मिलीं।” उन्होंने कहा, ‘यह खंडित जनादेश है..। किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। जो सत्ता में थे उनको अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और आकलन करना चाहिए कि उनसे कहां कमी रह गई।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन को अपार जनसमर्थन जनता का मिला है। कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन राजस्थान में बहुत बेहतर रहा। पिछले लोकसभा चुनाव में हम एक भी सीट जीत नहीं पाये थे लेकिन इस बार 11 सीट पर भाजपा को हरा दिया। यह हम सब की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।

ये भी कहा-प्रदेश का मूड आज कांग्रेस के साथ है

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के दूसरी बार चुनाव हारने पर पायलट ने कहा कि हम लोगों ने 11 सीटों पर भाजपा को हराया है और जहां जहां हम लोग भाजपा को हरा नहीं पाये, अगली बार हम दोगुनी मेहनत करके उनको हरायेंगे। लेकिन देश का मूड और प्रदेश का मूड आज कांग्रेस के साथ है।

Read More- विश्व पर्यावरण दिवस पर Rajasthan CM का बड़ा ऐलान, लोगों को रियायती दर पर मिलेगी ये सुविधा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button